लाइफ स्टाइल

Republic Day 2025 Special Dish: गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा बर्फी बनाकर जीतें अपने परिवार का दिल

Sarita
19 Jan 2025 12:49 PM IST
Republic Day 2025 Special Dish: गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा बर्फी बनाकर जीतें अपने परिवार का दिल
x
Republic Day 2025 Special Dish: भारत की सांस्कृतिक विविधता, परंपराएं और विकास को प्रदर्शित करती हैं। राष्ट्रपति इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हैं और परेड की सलामी लेते हैं। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण टीवी पर होता है। ऐसे में लोग अपने घरों में बैठकर भी इसका आनंद उठाते हैं। यदि आप भी कुछ ऐसा ही करने का सोच रहे हैं, तो इस गणतंत्र को तिरंगा बर्फी के साथ और खास बनाएं। तिरंगा बर्फी बनाना काफी आसान है।
दूध - 2 कप
खोया (मावा) - 1 कप
चीनी - 1 कप
घी - 2-3 टेबलस्पून
नारियल का बुरादा - 1/2 कप
पिस्ता (पिसा हुआ) - 1/4 कप
केसर - 1 चुटकी (गर्म दूध में भिगोकर)
चिरौंजी और काजू
तिरंगा बर्फी को तैयार करने के लिए एक भारी तले वाले पैन में दूध डालें और उसे अच्छे से उबालने के लिए छोड़ दें। जब दूध उबालने लगे, तो उसमें खोया (मावा) डालें और अच्छे से मिलाकर पका लें। अब उसमें चीनी डालें और उसे तब तक पकने दें, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब घी डालकर अच्छे से मिला लें।
जब यह मिश्रण पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए और पैन से छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें। इस मिश्रण को प्लेट में घी लगाकर डालें और समान रूप से फैलाकर सेट होने के लिए रख दें। अब आपको तिरंगे के रंग बनाने हैं। इसके लिए इसे तीन हिस्सों में बांट लें।
पहले भाग में केसर डालकर अच्छे से मिला लें।दूसरे हिस्से को जैसा है वैसा ही छोड़ें। यह सफेद रहेगा। तीसरे हिस्से में पिसा हुआ पिस्ता डालकर उसे हरा रंग लें। अब एक मोल्ड में सबसे पहले केसरिया रंग वाला हिस्सा डालें। इसके बाद सफेद वाला भाग और आखिर में हरा वाला भाग डालें। इसे अच्छे से दबाकर सेट कर लें।
जब ये सेट हो जाए तो मोल्ड को पलट के बर्फी को निकाल लें। अब केसरिया रंग वाला भाग ऊपर आ जाएगा। आखिर में केसरिया रंग वाली बर्फी के ऊपर चिरौंजी और काजू डालकर सजाएं। इसे अब मनचाहे आकार में काट लें और परोसें।
Next Story