- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- स्वस्थ शरीर के लिए...
लाइफ स्टाइल
स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी हैं फाइबर की भरपाई, इन आहार से बनेगी सेहत
Kajal Dubey
31 July 2023 11:18 AM GMT

x
शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अपने पेट को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है और इसके लिए आपका पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करने वाला होना चाहिए। पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में फाइबर युक्त आहार का महत्वपूर्ण रोल होता हैं। फाइबर एक जरूरी पोषक तत्व है जो कि पौधों से मिलने वाले फूड में पाया जाता है। फाइबर पाचन के साथ ही ब्लड शुगर लेवल, वजन को कंट्रोल करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। ऐसे में स्वस्थ शरीर के लिए फाइबर की भरपाई होना बहुत जरूरी हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए फाइबर से भरपूर कुछ आहार की जानकारी लेकर आए हैं जिनका सेवन कर सेहतमंद रहा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।।।
अलसी के बीज
अलसी के बीजों में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, ओमेगा- 3 फैटी एसिड और फाइबर भारी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन बढ़ने की परेशानी से राहत मिलती है। आप इसे सलाद, स्मूदी आदि के रूप में सेवन कर सकते है।
नाशपाती
नाशपाती एक लोकप्रिय फल है, जो स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसे आप सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं। मगर इसे छिलका उतारे बिना खाना फायदेमंद होता है।
दालें और बीन्स
इस किचन फ्रेंडली फूड में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित रूप से एक कटोरी दाल खानी चाहिए। दाले और बीन्स जैसे राजमा, चना, मटर, मसूर आदि में प्रोटीन, आयरन, फोलेट, विटामिन और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है जो कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। 100 ग्राम दाल में 5 ग्राम फाइबर पाया जाता है।
भुने हुए चने
पोषक तत्वों से भरपूर चनों का सेवन करने से शरीर को सही वजन मिलता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होने से रोजाना मुट्ठीभर भुने चनों को सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। आप चाहे तो इसके साथ थोड़ा गुड़ भी खा सकते है।
चिया बीज
चिया बीज में डाइटरी फाइबर होता है, जो डाइट फॉलो कर रहे उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन है। चिया बीज पाचन शक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। चिया बीज का सेवन करने से शरीर में अच्छा फैटी एसिड आता है और साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल भी सामान्य बना रहता है। इसके अलावा अन्य हाई फाइबर फूड्स से जुड़ी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
पॉपकॉर्न
खाने में टेस्टी होने के साथ वजन में बहुत ही हल्के होते है। इनमें कैलोरी बहुत कम और फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर को सही वजन मिलने में मदद मिलती है। 100 ग्राम पॉपकॉर्न में फाइबर की मात्रा 14.5 प्रतिशत पाई जाती है।
Next Story