लाइफ स्टाइल

Relief: कब्ज तक की समस्या से छुटकारा दिलाती है यह रोटी

Sanjna Verma
12 Aug 2024 12:10 PM GMT
Relief: कब्ज तक की समस्या से छुटकारा दिलाती है यह रोटी
x
Constipation Relief कब्ज से राहत: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी खाने की क्रेविंग भी तेज होने लगती है। मक्के की रोटी के बिना सरसों के साग का स्वाद अधूरा लगता है। आमतौर पर यह डिश पंजाबी रसोई में ज्यादा बनाई जाती है। लेकिन इसके स्वाद और सेहत के लिए इसके फायदों को देखते हुए देशभर में लोग इसे खाना बेहद पसंद करते हैं। बात अगर मक्के की रोटी की करें तो इसमें मैगनीज, पोटेशियम, जिंक, आयरन,
Phosphorus
, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन-ए जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो ना सिर्फ व्यक्ति की इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर रखते हैं बल्कि मोटापे और कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्वाद और सेहत से भरपूर मक्के की रोटी खाने से शरीर को मिलते हैं क्या-क्या गजब के फायदे।
मक्के की रोटी खाने के फायदे-
एनीमिया में फायदेमंद-
शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने पर व्यक्ति को एनीमिया की शिकायत होने लगती है। ऐसे में मक्के की रोटी का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो मक्के की रोटी का सेवन करें।
हाइपरटेंशन-
मक्के की रोटी में पाया जाने वाला विटामिन-बी ब्लड-प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं दूर रखता है। ऐसे में ब्लड-प्रेशर रोगियों के लिए मक्के की रोटी का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है।
कब्ज-
मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होने के साथ कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।
वेट लॉस-
मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर में एनर्जी लेवल अच्छा बना रहता है। इसमें मौजूद फाइबर की वजह से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और व्यक्ति को भूख का अहसास नहीं होता है। जिससे वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती है। यह पाचनतंत्र को बूस्ट करके वेट लॉस में भी मदद करता है।
जोड़ों की समस्या-
जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से युक्त मक्के की रोटी का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इतना ही नहीं मक्के की रोटी का सेवन जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ आर्थराइटिस और osteoporosis जैसे गंभीर समस्याओं के खतरे को भी कम करने में मदद करता है।
दिल की सेहत-
मक्के की रोटी का सेवन आपके दिल की सेहत का भी ध्यान रखता है। सर्दियों में इसका सेवन शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल कम करके अच्छा कोलेस्ट्रॉल बनाए रखने में मदद करता है। मक्के की रोटी में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल को स्वस्थ बनाए रखने के साथ रक्तचाप को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।
Next Story