लाइफ स्टाइल

नियमित रूप से साइकिलिंग करने से स्ट्रेस होता है कम

Apurva Srivastav
22 Jan 2023 5:28 PM GMT
नियमित रूप से साइकिलिंग करने से स्ट्रेस  होता है कम
x

आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। सही दिनचर्या का पालन, संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज करने से आप सेहतमंद रहते हैं। वहीं, लापरवाही बरतने से आप बीमार हो सकते हैं। इन नियमों का पालन न करने से कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इसके बाद दवा पर निर्भर होना पड़ता है। इसके लिए अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। वहीं, बीमारियों से बचाव के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। हालांकि, कुछ लोगों के पास पर्याप्त समय नहीं होता है। उनका कहना होता है कि समय के अभाव की वजह से वे एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। अगर आपके पास भी पर्याप्त समय नहीं है और फिट रहना चाहते हैं, तो आप महज साइकिलिंग कर सेहतमंद रह सकते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि नियमित रूप से साइकिलिंग करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, साइकिल चलाने के कई अन्य फायदे भी हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

वजन कंट्रोल होता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना साइकिल चलाने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इससे बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। साइकिल चलाने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना साइकिल जरूर चलाएं। एक शोध में दावा किया गया है कि लगातार 6 महीने तक रोजाना साइकिल चलाने से बढ़ते वजन को 12 फीसदी कम किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना साइकिलिंग जरूर करें।
शुगर कंट्रोल करता है
डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए साइकिलिंग का सहारा ले सकते हैं। एक शोध के जरिए खुलासा हुआ है कि रोजाना 45 मिनट तक साइकिल चलाने से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना साइकिलिंग जरूर करें।
स्ट्रेस कम होता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो साइकिलिंग से स्ट्रेस रिलीज होता है। अगर आप तनाव भरी जिंदगी जीने के आदी हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना साइकिलिंग का सहारा ले सकते हैं। इससे कैंसर का खतरा भी कम होता है
Next Story