- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बच्चों के लिए बनाए रेड...
![बच्चों के लिए बनाए रेड वेलवेट कप केक बच्चों के लिए बनाए रेड वेलवेट कप केक](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/04/2980001-127.webp)
x
आवश्यक सामग्री
बटर - 100 ग्राम
कैस्टर चीनी - 200 ग्राम
वेनिला एसेंस - 1 टीस्पून
अंडे - 2
छाछ - 175 मिली
फूड कलर - 1/2 टीस्पून (लाल रंग का)
आटा - 175 ग्राम
कॉर्न फ्लोर - 25 ग्राम
बेकिंग पाउडर - 3/4 टीस्पून
कोको पाउडर - 1 टेबलस्पून
सफेद सिरका - टीस्पून
सोडा बाइकार्बोनेट - 1टीस्पून
क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग की सामग्री
मक्खन - 50 ग्राम
क्रीम चीज - 125 ग्राम
आइसिंग शुगर - 300 ग्राम
बनाने की विधि
- सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करने के लिए रखें।
- एक बाउल में मक्खन और चीनी को डालकर मिक्स करके क्रीम तैयार करें।
- अब उसमें अंडे डालकर फेंट लें।
- फिर आटा, कॉर्न फ्लोर, बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- अब एक अलग बाउल में छाछ और रेड फूड कलर गहरा लाल रंग होने तक मिलाएं।
- एक कटोरी में सिरका, सोडा बाइकार्बोनेट को एक साथ बुलबुले आने तक मिलाएं।
- फिर इसे सारे मिश्रण में मिलाकर मफिन मोल्ड्स में डालें।
- इसे 15 - 20 मिनट तक बेक होने के लिए ओवन में रखें।
- आपका रेड वेलवेट कप केक बनकर तैयार है।
- इसे ठंडा होने के बाद पाइपिंग क्रीम के साथ सजाएं।
Next Story