- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: गर्मियों में...

x
Recipe: गर्मी का फल आम स्वाद में शानदार होता है और ये हर उम्र के लोगों का फेवरेट भी होता है. इसका शेक तो आपने पिया ही होगा पर क्या आप जानते हैं कि इससे एक टेस्टी और हेल्दी रायता भी तैयार किया जा सकता है. जो आपको ताजगी का अहसास दिलाएगा. ये खट्टा-मीठा और क्रीमी मैंगो रायता आपके खाने का स्वाद बढ़ा देगा. बिरयानी और पराठे के साथ खाने के लिए ये परफेक्ट साइड डिश है|
मैंगो रायता आपके सिंपल खाने को एक ट्विस्ट दे सकता है. ये स्वाद में तो लाजवाब है ही बल्कि आपकी सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. ये गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करता है और लू से भी बचाव करता है|
क्या होता है मैंगो रायता?:मैंगो रायता स्वाद में काफी शानदार होता है. गर्मियों में जब मार्केट में आम आते हैं तब ज्यादातर लोग इस रायते को बनाकर खाते हैं. ये दही और आम से बना रायता गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है|
मैंगो रायता बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स:
मैंगो रायता बनाने के लिए आपको घर पर मौजूद कुछ चीजें जैसे दही, नमक, जीरा पाउडर, पुदीने के पत्ते और धनिया की जरूरत पड़ेगी. ये रायता आपको गर्मी में रिफ्रेशिंग फील करवाएगा|
कैसे बनाएं मैंगो रायता:
मैंगो रायता बनाना बहुत आसान है. इसे बनाने के लिए दही को फेंट ले. फिर इसमें आम के छोटे-छोटे टुकड़े कर के डाल दें. अब इसको मिक्स करके इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर डालें. इसे 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. फिर धनिया और पुदीने के पत्ते से गार्निश कर लें. आपका टेस्टी और हेल्दी आम से बना रायता तैयार है|
मैंगो रायता जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है. आम और दही दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं. गर्मी के मौसम में ये रायता शरीर को हाइड्रेट रखने में हेल्प करता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है|
Tagsगर्मियोंआमटेस्टीरायता summermangotastyraita जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





