लाइफ स्टाइल

Recipe: दही से बना सकते हैं ये टेस्टी डिशेज

Bharti Sahu 2
5 Sep 2024 4:23 AM GMT
Recipe:  दही से बना सकते हैं ये टेस्टी डिशेज
x
Recipe: क्या आप जानते हैं कि दही की मदद से आप अलग-अलग तरह की डिशेज तैयार कर सकते हैं। यहां 3 डिशेज की रेसिपी बता रहे हैं जो दही से तैयार कर सकते हैं। देखिए-
कर्ड राइस
सामग्री:
• पका हुआ चावल: 2 कप
• दही: 1 1/2 कप
• बारीक कटा अदरक: 1 1/2 चम्मच
• बारीक कटी मिर्च: 2
• कद्दूकस किया गाजर: 1/2 कप
• घी: 2 चम्मच
• सूखी लाल मिर्च: 2
• सरसों: 2 चम्मच
• उड़द दाल: 2 चम्मच
• हींग: 1/4 चम्मच
• करी पत्ता: 20
• दूध: 1/4 कप
• नमक: स्वादानुसार
• धनिया पत्ती: 4 चम्मच
विधि:
एक बड़े बर्तन में तैयार चावल डालें। उसमें दही, अदरक, नमक, हरी मिर्च, गाजर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब तड़का पैन में घी गर्म करें और उसमें सूखी लाल मिर्च, सरसों, उड़द, हींग और करी पत्ता डालें। जब तड़के से खुशबू आने लगे तो गैस ऑफ करें। तड़का के हल्का-सा ठंडा होने पर उसे दही और चावल वाले मिश्रण में डालें। अब हाथों से सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं। मिश्रण अगर गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा दूध भी मिलाएं। मनपसंद अचार के साथ सर्व करें।
दही बैंगन
सामग्री:
• छोटे टुकड़ों में कटा बैंगन: 2 कप
• तेल: 3 चम्मच
• नमक: स्वादानुसार
• बारीक कटा लहसुन: 2 कलियां
• गरम मसाला पाउडर: 1 चम्मच
• जीरा पाउडर: 1 चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर: स्वादानुसार
दही के लिए
• दही: 1 1/2 कप
• चाट मसाला: 1 चम्मच
• भुने हुए जीरे का पाउडर: 1/2 चम्मच
• काली मिर्च पाउडर: 1/4 चम्मच
• बारीक कटी धनिया पत्ती: 4 चम्मच
• बारीक कटी पुदीना पत्ती: 4 चम्मच तड़का के लिए
• तेल:1 चम्मच
विधि:
पैन में तेल गर्म करें और उसमें लहुसन डालें। जब लहसुन का रंग सुनहरा हो जाए तो पैन में बैंगन के टुकड़े और सभी सूखे मसाले व नमक डालें। अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर बैंगन को सात से आठ मिनट तक पकाएं। गैस ऑफ करें और बैंगन को थोड़ा ठंडा होने दें। इस बीच दही में चाट मसाला, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिलाएं। एक बड़े बर्तन में सबसे नीचे बैंगन, उसके ऊपर दही वाला मिश्रण और उसके ऊपर धनिया और पुदीने की परत बिछाएं। तड़का तैयार करने के लिए एक छोटे-से पैन में तेल गर्म करें और उसमें तड़का की सभी सामग्री डालें। जब सरसों चटकने लगे तो तैयार तड़के को बैंगन वाले मिश्रण के ऊपर डालें। डिश को तुरंत सर्व करें या फिर फ्रिज में आधे घंटे से लेकर 45 मिनट तक रखने के बाद सर्व करें।
Next Story