- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: नाश्ते के तौर...
x
Recipe: यहां हम चिली चीज टोस्ट बनाने का तरीका बता रहे हैं। आप इस टोस्ट को दो तरह से बना सकते हैं। देखिए इसे बनाने का तरीका। दोनों ही तरह से बना ये टोस्ट स्वाद में काफी अच्छा लगता है। देखिए इसे बनाने का तरीका।
चिली चीज टोस्ट रेसिपी 1
-चिली चीज टोस्ट बनाने के लिए आपको चाहिए बटर, चीज स्लाइस, हरा, धनिया, लहसुन, चीज क्यूब्स, ऑरिगेनो, चिली फ्लैक्स और सैंडविच ब्रेड चाहिए।
-इसे बनाने के लिए लहसुन को बारीक बारीक काट लें और फिर एक कटोरी में बटर, चीज क्यूब, लहसुन, ऑरिगेनो, चिली फ्लैक्स को एक साथ मिलाएं और एक बटर तैयार करें।
-अब एक ब्रेड स्लाइस में चीज स्लाइस रखें और फिर ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स इस पर छिड़कें।
-फिर दूसरे ब्रेड स्लाइस से कवर करें और फिर बनाएं हुए बटर को ब्रेड पर लगाएं और सेक लें। फिर इसे काट कर सर्व करें।
चिली चीज टोस्ट रेसिपी 2
दूसरी तरह से चिली चीज टोस्ट बनाने के लिए आपको चाहिए ब्रेड स्लाइस, हरी मिर्च, दूध, हरी मिर्च, ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स, प्रोसेस्ड चीज।
- इस टोस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में चीज को कद्दूकस करें और फिर इसमें दूध, चिली फ्लेक्स, हरी मिर्च, चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
-अब ब्रेड स्लाइस पर इस पेस्ट को लगाएं और फिर तवे को गर्म करें। अब इस पर बटर डालें और स्लाइस को रखें। अब ढक्कर पकाएं। क्रिस्पी होने तक पकाएं और फिर दो स्लाइस में काटें और सर्व करें।
स्पेशल केचअप के साथ करें सर्व
इस केचअप को बनाने के लिए बराबर मात्रा में केचअप और मेयोनीज को एक साथ मिलाएं। फिर इसमें चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो को मिलाएं और टोस्ट के साथ सर्व करें।
Tagsनाश्तेचिलीचीज़टोस्ट BreakfastChilliCheeseToastजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Renuka Sahu
Next Story