- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe : घर पर...
लाइफ स्टाइल
Recipe : घर पर नींबू-अदरक का अचार बनाकर बढ़ा सकते हैं खाने का स्वाद
Sarita
23 Feb 2025 10:59 AM IST

x
Recipe : यहां बात सिर्फ मूली, गाजर या आलू के अचार की नहीं है, बल्कि भारत में मिलने वाले सभी अचार के बारे में है। आजकल तरह-तरह के अचार भारत में खाए जाने लगे हैं। उनमें से एक की रेसिपी हम आपके साथ साझा करने वाले हैं और वो है अदरक, नींबू का अचार। इसे आप कुछ ही देर में तैयार कर सकते हैं।
सामग्रीIngredients:
नींबू-8
हरी मिर्च- 100 ग्राम
अदरक- 50 ग्राम
अचार का मसाला- 2 चम्मच
अजवाइन-1 चम्मच
कलौंजी-1 चम्मच
हल्दी पाउडर-1 चम्मच
कश्मीरी मिर्च-1 चम्मच
हींग- आधा छोटा चम्मच
नमक- 2 बड़े चम्मच
काला नमक- 1 चम्मच
नींबू का रस- 2 चम्मच
Step 1 :
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करें। फिर नींबू,अदरक और मिर्च को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें।
Step 2 :
अब अदरक के छिलके उतारें। साथ ही, हरी मिर्च, अदरक और नींबू को अपने हिसाब से काट लें।
Step 3 :
अब एक कांच के बर्तन में कटे हुए नींबू, मिर्च और अदरक को डालें।
Step 4 :
फिर उसमें सभी मसालों को डालकर चलाएं। बस आपका खट्टा,चटपटा नींबू, अदरक और मिर्च का अचार तैयार है।
Tagsनींबू-अदरकअचारस्वाद Lemon-gingerpickletasteजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





