लाइफ स्टाइल

Recipe: आसानी से बना सकते हैं टेस्टी स्प्राउट्स चीला

Bharti Sahu 2
13 Sept 2024 11:33 AM IST
Recipe:  आसानी से बना सकते हैं टेस्टी स्प्राउट्स चीला
x
Recipe: अगर आप चाहें तो ब्रेकफास्ट में स्प्राउट्स चीला बनाकर खा सकते हैं। इस डिश को बनाने के लिए आपको न तो फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय बर्बाद करने की जरूरत पड़ेगी।
स्प्राउट्स चीला बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरे में एक कप अंकुरित अनाज, एक कप बेसन, आधा कप बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती निकाल लेनी है।
अब इसी कटोरे में अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक भी एड कर लें।
इसके बाद आपको इस कटोरे में थोड़ा सा पानी एड कर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है।
अब एक तवे में थोड़ा सा तेल डालिए और फिर गर्म तवे पर इस पेस्ट को फैला लीजिए।
जब चीला एक साइड से गोल्डन हो जाए, तो आपको इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी पका लेना है।
अब आप इस चीले को गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं। आप स्प्राउट्स चीले को चटनी या फिर दही के साथ खा सकते हैं। यकीन मानिए ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाने के लिए ये चीला एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
Next Story