- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: कुछ चटपटा और...
लाइफ स्टाइल
Recipe: कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तुरंत बनाएं पोटैटो पिनव्हील
Sarita
6 March 2025 11:57 AM IST

x
Recipe: अगर आपका भी मन कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का हो रहा है तो ये डिश ट्राई करिए। इस डिश का नाम पोटेटो पिनवील हैं। इस डिश को पोटेटो पिनवील इसलिए कहते क्योंकि इसमें आलू के साथ मटर की फिलिंग होती है और देखने में गोल गोल लगते हैं। जानिए इस कुरकुरी और चटपटी डिश को बनाने का तरीका।
पोटेटो पिनवील डिश बनाने के लिए जरूरी चीजें
आलू- उबला हुआ (दो-तीन)
हरी मटर - आधी कटोरी उबली हुई
आटा- आटे की लोई (दो-तीन)
हरी मिर्च- दो-तीन
हरी धनिया महीन कटी हुई
लाल कुटी मिर्च
चाट मसाला
रिफाइंड
बनाने की विधि- सबसे पहले आटे में पानी डालकर उसे मल लें। आटा मुलायम ही रखें। अब आटे की लोई लें और उसे रोटी की तरह बेल लें। दूसरी तरफ उबले हुए आलू में उबली हुई मटर, कटा हुआ हरा धनिया, चाट मसाला, नमक, हरी मिर्च, थोड़ी सी कुटी लाल मिर्च डाल दें। अब इन सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। अब इस डोब को जो आपने रोटी बेली है उस पर एक पतली लेयर की तरह फैला दें। इसके बाद इस रोटी को मोड़ लें।
अब इस मोड़ी हुई रोटी के चाकू की सहायता से टुकड़ें कर लें। ध्यान रहे कि टुकड़े न तो ज्यादा बड़े हों और न ही ज्यादा छोटे। अब एक-एक करके इन टुकड़ों को हाथ पर लीजिए और उसे हथेली की सहायता से गोल शेप दीजिए। अब तवे पर थोड़ा सा रिफाइंड डालिए। याद रहे इसे आपको टिक्की की तरह दोनों तरफ सेकना है। इसलिए रिफाइंड तवे पर उसी हिसाब से डालें।
अगर आपके पास नॉन स्टिक तवा है तो वो लीजिए अगर नहीं तो साधारण तवा लें। अब इस गोल शेप वाली आटे की लोई को तवे पर डालिए और सेकना शुरू करिए। आंच ज्यादा तेज न करें वरना ये जल सकती है। धीमी आंच पर इसे दोनों तरफ टिक्की की तरह सेके। जब दोनों तरफ से हल्की ब्राउन हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें। अब आपकी पोटेटो पिनवील डिश खाने के लिए एकदम तैयार है।
Tagsचटपटस्वादिष्टपोटैटोपिनव्हील QuicktastyPotatoPinwheelजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





