- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: हलवाई जैसे...
लाइफ स्टाइल
Recipe: हलवाई जैसे मुलायम और स्वादिष्ट मालपुआ बनाने के लिए आजमाएं ये ट्रिक
Sarita
25 May 2025 10:10 AM IST

x
Recipe: राजस्थान में तो मालपुए को हर छोटी ख़ुशी और त्यौहार पर बनाया जाता है या यू कहे की वहाँ के लोगो को तो इसे खाने का केवल एक बहाना ही चाहिए। मालपुआ बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगती है लेकिन हमारे बताए तरीके को यूज करेंगे तो आपको ज्यादा वक़्त नहीं लगेगा। वैसे तो मालपुए बाजार में सभी जगह मिलते है लेकिन अपने हाथों से बनाए मालपुओं का तो मज़ा ही कुछ और है।
मालपुआ बनाने की सामग्री:
250 ग्राम मावा
150 ग्राम मैदा
2 बड़े चम्मच सूजी
100 ग्राम चीनी
4 टीस्पून देसी घी
मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 250 ग्राम मावा और 150 ग्राम मैदा लेंगे। अब उसमे 2 बड़े चम्मच सूजी मिलाएंगे। अब इन्हें आपस में अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को ग्राइंड कर लेंगे। ग्राइंड करने के लिए इसमें आधा कप दूध या फिर आधा कप पानी मिलाएं। ग्राइंड कर एकदम स्मूथ पेस्ट बना लेंगे। अब इस पेस्ट में सौंफ, पिस्ता और इलायची मिक्स करेंगे और 15 मिनट के लिए इस पेस्ट को ढककर रख देंगे। अब हम चाशनी की तैयारी करेंगे। एक तार की चाशनी बनाने के लिए भगोने में आधा लीटर पानी लेंगे और उसे गैस की तेज आंच पर रखें। चाशनी को स्वादिष्ट बनाने के लिए 100 ग्राम चीनी, केसर और इलायची मिलाएं। जब चाशनी गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें।
अब हम मालपुआ के पेस्ट को एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएंगे। अब गैस ऑन करें और उसमें घी डालें। अब एक करछुल भरकर पेस्ट उठाएं और उसे गर्म घी में डालें। अब मालपुआ को धीमी आंच पर दोनों साइड से पकाएं। मालपुआ दोनों साइड जब हल्का सुनहरा हो जाए तब उसे कड़ाही से निकाल दें। अब मालपुआ को चाशनी में डीप कर के बाहर प्लेट में निकालेंगे। खान के लिए आपका मालपुआ तैयार है।
Tagsहलवाईमुलायमस्वादिष्टमालपुआ ConfectionerSoftTastyMalpuaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





