- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: रेस्टोरेंट...
लाइफ स्टाइल
Recipe: रेस्टोरेंट जैसे मुलायम और फूले हुए भटूरे बनाने के लिए आजमाएं ये ट्रिक
Sarita
20 May 2025 10:59 AM IST

x
Recipe: वैसे तो भटूरे का शेप पूरी जैसे ही बनते हैं। लेकिन, दोनों में काफी फर्क होता है। भटूरा मैदे के बने होते हैं इसलिए वे जल्दी फूलते नहीं हैं। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि घर पर भटूरे बनाते समय हम गलतियां कर देते हैं और कोई जरूरी स्टेप मिस हो जाता है जिससे भटूरे परफेक्ट नहीं बन पातें। यहां जानें भटूरे बनाने का सबसे आसान तरीका। इसे फॉलो करने से आप गलती नहीं करेंगे और छोले-भटूरे का मजा लें पाएंगे।
भटूरा बनाने की सामग्री:
2 कप मैदा , 1 टेबलस्पून सूजी , 2 टेबलस्पून तेल , 4 टेबलस्पून दही , 1 टीस्पून चीनी , 1/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर, तेल (तलने के लिए) , नमक , पानी
भटूरा बनाने की विधि:
मैदा औऱ सूजी मिक्स करें। अब इसमें नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर, दही और 2 टेबल स्पून तेल डालें। अब इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और नरम आटा गूंध लें। इस आटे को एक गीले कपड़े से ढकें और 3-4 घंटे के लिए ऐसे ही रख दें। 3-4 गंटे के बाद आपको दिखेगा कि आटा फूल गया है अब इस आटे को फिर से गूंध लें। अब आटे को बराबर भाग में बांट लें और हर एक भाग में से होल बनाएं। एक भाग वाला आटा लें, उसे दबाकर लोई बनाएं और फिर गोल पुरी बेलें। (भटूरे को बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा मोटा नहीं बेलें। )अब एक एक फ्राइंग पैन में मीडियम आंच पर तेल गरम करें( इस बात का ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गरम न हो) अब तेल में भटूरा डालें, कुछ सेकेंड के बाद, उसे धीरे से पौना से दबाएं, इससे वह बीच से फूलने लगेगा। सुनहरा होने तक भटूरे को मध्यम आंच पर पकाएं। जब भटूरा तल जाए तो इसे निकाल लें। गरमागरम भटूरे, छूले के साथ परोसें।
Tagsमुलायमफूलेभटूरे SoftfluffyBhaturaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





