- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- रेसिपी: ट्राई करें...

x
रेसिपी: अनहेल्दी चीजों को खाने की क्रेविंग शांत होती है। सूप अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जा सकता है। ठंड में गर्म शरीर पाने के लिए इन 3 तरीकों से बनाएं सूप। सूप का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आएगा।
गाजर-चुकंदर शोरबा Carrot-Beetroot Broth
सामग्री:
गाजर- 4
चुकंदर- 4
अदरक- 1 टुकड़ा
तेज पत्ता- 4
हरी मिर्च- 5
धनिया पत्ती- 4 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
साबुत जीरा- 1/2 चम्मच
पानी- 6 कप
नमक- स्वादानुसार
तेल गर्म करें और उसमें तेजपत्ता, जीरा और अदरक डालें। जब जीरा चटक जाए तो कड़ाही में कटा हुआ गाजर, चुकंदर और हरी मिर्च डालें। थोड़ा-सा गाजर और चुकंदर गार्निशिंग के लिए बचा लें। पांच मिनट तक पकाएं। अब कड़ाही में पानी डालें। जब पानी अच्छी तरह से उबलने लगे तो गैस ऑफ करें, छानें और ग्राइंडर में प्यूरी बना लें। छाने हुए पानी को फेकें नहीं। उसे तैयार प्यूरी में डालकर उबालें। नमक डालें और दो-चार मिनट पकाएं। गैस ऑफ करें और गाजर-चुकंदर से गार्निश कर सर्व करें।
Tagsसूप Soupजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





