- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: बिना बेसन के...
लाइफ स्टाइल
Recipe: बिना बेसन के कच्चे आलू-प्याज के पकौड़े बनाने की ये रेसिपी आजमाएं
Sarita
30 May 2025 7:25 AM IST

x
Recipe: क्रिस्पी, क्रंची पकौड़े खाने का मन कर रहा लेकिन घर में बेसन खत्म हो गया है। तो बेसन मंगवाने की बजाय नये तरीके से पकौड़े तैयार करें। जिसका स्वाद बिल्कुल हटके होगा और बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा। कई बार घर में मेहमान आ जाते हैं और फटाफट से कुछ बनाना पड़ता है। ऐसे में ये क्रिस्पी आलू-प्याज के पकौड़े की रेसिपी बड़े काम आएगी। जान लें कैसे बनाएं क्रिस्पी और क्रंची कच्चे आलू और प्याज से बनें पकौड़े।
कच्चे आलू-प्याज के पकौड़े बनाने की सामग्री
एक या दो आलू
मैदा दो से तीन चम्मच
आरारोट दो चम्मच
लहसुन 4-5 कली
हरी धनिया के पत्ते
हरी मिर्च दो से तीन
लाल मिर्च एक से दो
कुटी काली मिर्च
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
बिना बेसन के कच्चे आलू के पकौड़े बनाने की रेसिपी
-सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें।
-फिर कद्दूकस में इन आलूओं को मोटा और लच्छेदार घिस कर पानी में रख दें। जिससे कि इसका स्टार्च निकल जाए और साथ ही आलू काला ना पड़े।
-अब हरी धनिया को धो लें। साथ ही हरी मिर्च और जरूरत हो तो लाल मिर्च को मिक्सर के जार में लें। साथ में लहसुन की कुछ कलियां और दो अदरक के टुकड़े लेकर दरदरा पीस लें।
-आप चाहें तो इसे इमामदस्ते में कूटकर भी रेडी कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि ये बिल्कुल महीन पेस्ट जैसा ना बन जाए।
-अब प्याज को भी लंबा-लंबा काट लें।
-किसी बड़ी थाली में आलू निकाल लें। साथ ही प्याज और तैयार हरी मिर्च और धनिया का मसाला मिला दें।
-अब आरारोट दो चम्मच डालकर मिक्स करें और मैदा दो चम्मच डालकर हाथों से मिलाएं।
-एक मिनट के बाद इसे अच्छी तरह मसल-मसलकर मिलाएं।
जिससे सारा आलू का पानी और प्याज सारी चीजें मैदा और आरारोट में अच्छी तरह से मिक्स होकर गीला हो जाए।
-अब कड़ाही में तेल गर्म करें।
-तैयार मिक्सचर के पकौड़े बनाने के पहले हथेलियों में तेल लगा लें। जिससे पकौड़े आसानी से शेप लें और चिपके नहीं।
-हथेलियों पर लेकर हल्का सा चिपटा करें और फिर तेल में डालें।
-धीमी आंच पर तलें। जिससे पकौड़े अंदर तक सिंक जाएं।
-बस रेडी है क्रिस्पी और क्रंची आलू के लच्छेदार पकौड़े।
Tagsकच्चे आलू-प्याजपकौड़े Raw potato-onionpakoras जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





