लाइफ स्टाइल

Recipe: पनीर से बनी इस बंगाली डिश को ट्राई करें

Sarita
23 Sept 2025 11:24 AM IST
Recipe: पनीर से बनी इस बंगाली डिश को ट्राई करें
x
Recipe: खाने के शौकीनों को अक्सर नए-नए व्यंजन बनाने में मज़ा आता है। अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो आपको यह बंगाली स्टाइल डिश ज़रूर ट्राई करनी चाहिए। यकीन मानिए, पनीर से बने चनार दालना का स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा। चनार दालना एक पारंपरिक बंगाली डिश है। आइए जानें इसकी आसान रेसिपी।
पहला स्टेप- सबसे पहले आपको एक कटोरे में 200 ग्राम फ्रेश पनीर को अच्छी तरह से मैश कर लेना है।
दूसरा स्टेप- इसी कटोरे में नमक, एक स्पून मैदा, एक स्पून अदरक पेस्ट, हाफ स्पून धनिया पाउडर, हाफ स्पून जीरा पाउडर, हाफ स्पून गरम मसाला डालकर मिक्स कर लीजिए।
तीसरा स्टेप- अब इस मिक्सचर की छोटी टिक्कियां बना लें और फिर इन्हें सरसों के तेल में शैलो फ्राई कर लें।
चौथा स्टेप- इसके बाद एक पैन में आलू को मीडियम साइज में काटकर नमक और चुटकीभर हल्दी के साथ पका लेना है।
पांचवां स्टेप- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर इसमें एक स्पून जीरा पाउडर और एक स्पून लाल मिर्च पाउडर का तड़का लगा लें।
छठा स्टेप- इसके बाद एक स्पून हल्दी पाउडर और एक स्पून धनिया पाउडर जैसे सूखे मसालों को पानी में घोलकर डाल दें। अब आपको इसमें एक कप टमाटर की प्यूरी, नमक, एक स्पून चीनी और एक कप पानी भी एड करना है।
सातवां स्टेप- कढ़ाई में फ्राइड आलू डालकर लगभग 5 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें एक-चौथाई कप काजू का पेस्ट भी एड कर दें। ध्यान रहे कि ग्रेवी ज्यादा पतली नहीं होनी चाहिए।
आठवां स्टेप- अब आपको इसमें पनीर के कबाब डालकर लगभग दो मिनट के लिए ढककर पका लेना है और फिर इसमें हरा धनिया-हरी मिर्च को भी मिक्स कर लेना है। आप इस डिश को रोटी या फिर चावल के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।
अगर आप भी मटर पनीर, पालक पनीर या फिर बटर पनीर मसाला खाते-खाते बोर हो गए हैं तो आपको इस डिश को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आपके परिवार के सदस्यों को भी चनार दालना का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा।
Next Story