- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: चिलचिलाती...
लाइफ स्टाइल
Recipe: चिलचिलाती गर्मी में आपके सिर को ठंडक पहुंचाएगा ये गुड़ का शरबत, जानें रेसिपी और फायदे
Sarita
16 March 2025 7:34 AM IST

x
Recipe: गुड़ का शरबत (gud sharbat) गर्मियों में पेट के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। गजब की बात का ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसे बना कर अपने फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं। दरअसल गुड़ का शरबत पीना, शरीर में तापमान को बैलेंस करने का एक तरीका हो सकता है। इसके अलावा गर्मियों में पेट की समस्या भी ज्यादा बढ़ जाती है जिसमें कि इस शरबत का सेवन ( gud sharbat benefits) कई प्रकार से फायदेमंद है। साथ ही गर्मियों में गुड़ का शरबत पीने के कई फायदे हैं। पर उससे पहले जानते हैं गुड़ का शरबत बनाने की विधि
गुड़ का शरबत बनाने की विधि-
गुड़ का शरबत बनाने के लिए एक जग में पानी लीजिए।
अब इसमें गुड़ को भिगोकर अच्छी तरह मिलाएं।
जब गुड़ घुल जाए तो इसे छलनी से छान लें। कोशिश करें कि दो बार छान लें।
अब इसमें तुलसी के बीज को 5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
भीगे और फूले हुए तुलसी के बीजों को मिला लें।
अब ऊपर से नींबू का रस मिला लें।
अब ऊपर से पुदीने की पत्तियों को पीस कर मिला लें।
फिर इसे बर्फ डालकर पिएं।
गुड़ का शरबत के फायदे-Gud sharbat benefits
1. लू से बचाता है गुड़ का शरबत
गुड़ का शरबत, लू से बचाव में मददगार है। इस शरबत को पीने से शरीर का तापमान बैलेंस रहता है और आप अचानक गर्मी और ठंड का शिकार नहीं होते हैं। इसके अलावा गुड़ का शरबत पीना शरीर के पीएच को बैलेंस करने और बढ़ते-घटते तापमान के बीच सेहतमंद रखने में मदद करता है।
2. आयरन की कमी को दूर करता है
आयरन की कमी को दूर करने में गुड़ का शरबत पीना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, गुड़ आयरन से भरपूर है जो कि शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है। तो, अगर आपको एनीमिया की बीमारी है तो, आपको गुड़ का शरबत जरूर पीना चाहिए।
3. लिवर डिटॉक्स में मददगार है गुड़ का शरबत
लंच और डिनर के बाद गुड़ का शरबत पीने से पाचन एंजाइम सक्रिय होकर कब्ज से बचाव होता है। पर खास बात ये है कि ये लिवर को डिटॉक्स करता है और शरीर को साफ करता है। इसके अलावा इसका पोटेशियम शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने और मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने में मददगार है। इस तरह ये शरबत शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।
Tagsगर्मीसिरठंडकगुड़शरबतsummerheadcoolnessjaggerysyrupजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





