- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: आपका स्वाद बदल...
लाइफ स्टाइल
Recipe: आपका स्वाद बदल देगा ये डिश, पाचन के लिए भी होगी लाजवाब
Sarita
30 Jun 2025 1:00 PM IST

x
Recipe: पेट संबंधी शिकायतों में तो हींग रामबाण की जैसे काम करती है। आज हम आपको हींग वाले आलू बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ ही डाइजेशन में भी बेहतर है। खास तौर पर बच्चों को यह सब्जी काफी पसंद आती है। आप भी अगर इसे बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से यह झटपट तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान हैं और समय भी बहुत कम लगता है। इसका मजा लंच या डिनर में ले सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
आलू – 5-6
साबुत धनिया – 1/4 टी स्पून
लौंग – 4-5
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
बेसन – 2 टेबल स्पून
हींग – 3/4 टी स्पून
काली मिर्च – 1/2 टी स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले आलू को धोकर साफ करें और उन्हें कुकर में उबाल लें। इसके बाद आलू के छिलके उतारें और उनके एक-एक इंच के टुकड़े काटकर एक बाउल में अलग रख दें।
- फिर मिक्सर जार में लौंग, काली मिर्च, साबुत धनिया डालकर सभी को दरदरा पीस लें। इसके बाद इस मसाले को एक कटोरी में निकालकर अलग रख दें।
- इसके बाद एक छोटी कटोरी में आधा चम्मच हींग डालकर उसे पानी में घोल लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें बाकी बची हींग डालें और बेसन डालकर अच्छी तरह से भून लें।
- जब बेसन भुन जाए तो उसमें दरदरे पिसे मसाले डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें और 1-2 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें कटे आलू डालकर करछी की मदद से मिक्स कर पकाएं। आलू को कुछ देर तक पकाने के बाद ऊपर से हींग का पानी डालकर मिक्स करें।
- सब्जी को 2 मिनट तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। हींग के आलू की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे रोटी या पराठे के साथ गरमागरम सर्व करें।
Tagsस्वादडिशपाचनलाजवाबTasteDishDigestionGreat जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





