- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: 10 मिनट में...
लाइफ स्टाइल
Recipe: 10 मिनट में तैयार होगा हरी मिर्च और लहसुन का ये स्वादिष्ट अचार
Sarita
21 Nov 2025 8:06 AM IST

x
Recipe: अचार किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देती है। हर सीजन के हिसाब से लोग घरों में अचार बनाते हैं। लेकिन हरी मिर्च और लहसुन का अचार सर्दियों में खूब खाया जाता है। यह अचार स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लग जाता है। कमाल की बात ये है ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है बनाना भी बहुत आसान है। इसे आप 20 मिनट से भी कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं और रोटी के पराठे के साथ खा सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं हरी मिर्च और लहसुन का अचार बनाने की आसान सी रेसिपी।
सामग्री:
हरी मिर्च: 100 ग्राम
लहसुन: 50 ग्राम
सरसों का तेल: ½ कप
राई/पीली सरसों: 2 चम्मच
सौंफ: 1 चम्मच
साबुत धनिया: 1 चम्मच
जीरा: ½ चम्मच
अजवाइन: ½ चम्मच
मेथी दाना: ½ चम्मच
हल्दी पाउडर: ½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
नमक: स्वादानुसार (लगभग 2 चम्मच)
कलौंजी (मंगरेल): ½ चम्मच
हींग: चुटकी भर
सिरका (विनेगर): 2 चम्मच
बनाने की विधि:
मसाला तैयार करें:
एक पैन में राई, सौंफ, साबुत धनिया, जीरा, अजवाइन और मेथी दाना डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें जब तक कि उसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे। इसे ठंडा करें और मिक्सी में दरदरा पीस लें।
तेल गरम करें:
सरसों के तेल को तेज गरम करें जब तक कि उसमें से धुआं न निकल जाए। फिर गैस बंद करके तेल को हल्का ठंडा होने दें।
अचार मिलाएं:
एक बड़े बर्तन में कटी हुई हरी मिर्च और लहसुन लें। इसमें पिसा हुआ दरदरा मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, कलौंजी और हींग डालकर अच्छे से मिलाएं।
तड़का लगाएं:
जब तेल गुनगुना हो जाए, तो इसे मसालों और मिर्च-लहसुन के मिश्रण डालकर तुरंत अच्छी तरह मिलाएं।
सिरका मिलाएं;
अगर आप अचार को लम्बे समय तक रखना चाहते हैं, तो इसमें सिरका भी मिला सकते हैं।
आपका झटपट हरी मिर्च लहसुन का अचार तैयार है! इसे एक सूखे और एयरटाइट कांच के जार में भरकर रखें। यह अचार तुरंत खाने के लिए तैयार है और फ्रिज में रखने पर यह 15-20 दिनों तक खराब नहीं होगा।
Tagsहरी मिर्चलहसुनस्वादिष्टअचारGreen chiligarlicdelicious pickle. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





