लाइफ स्टाइल

Recipe: मुलायम और दानेदार मोतीचूर लड्डू बनाने की विधि बेहद आसान है

Sarita
5 Sept 2025 12:38 PM IST
Recipe: मुलायम और दानेदार मोतीचूर लड्डू बनाने की विधि बेहद आसान है
x
Recipe: आइए जानते हैं कि आप घर पर आसानी से मोतीचूर के लड्डू कैसे बना सकते हैं। इस रेसिपी के लिए आपको बेसन, ऑरेंज या फिर येलो फूड कलर, चीनी, खसखस, बेकिंग पाउडर, देसी घी और इलायची पाउडर की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- मोतीचूर के नरम-नरम लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में बेसन निकाल लीजिए। अब इसी कटोरे में ऑरेंज या फिर येलो फूड कलर भी निकाल लीजिए।
दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको इस कटोरे में थोड़ा-थोड़ा पानी एड करते हुए इन सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लेना है। ध्यान रहे कि इस मिक्सचर में कोई भी गांठ नहीं बचनी चाहिए।
तीसरा स्टेप- आपको इस मिक्सचर में चुटकी भर बेकिंग पाउडर को भी मिक्स कर लेना है। अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर गर्म कर लीजिए।
चौथा स्टेप- आपको घी में बूंदी के घोल को धीरे-धीरे डालना है। बूंदी को अच्छी तरह से तलने के लिए आप छेद वाले मोल्ड को यूज कर सकते हैं।
पांचवां स्टेप- इसके बाद एक पैन में चाश्नी बना लीजिए। चाश्नी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आपको इसमें इलायची पाउडर और खसखस भी मिला लेना है।
छठा स्टेप- आखिर में आपको चाश्नी और बूंदी को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है औ
र फिर इस मिक्स
चर से बूंदी के लड्डू की शेप देनी है।
मोतीचूर के लड्डू की गार्निशिंग के लिए आप इसके ऊपर बारीक कटे हुए बादाम को बुरक सकते हैं। घर पर बने मोतीचूर के लड्डू का टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को बहुत अच्छा लगने वाला है। अगली बार आपका जब भी मोतीचूर के लड्डू खाने का मन करे, तो आपको बाजार से ये मिठाई खरीदने की जगह घर पर ही इस रेसिपी को फॉलो कर लेना चाहिए।
Next Story