- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: सर्दियों में...
लाइफ स्टाइल
Recipe: सर्दियों में सुबह के नाश्ते के लिए मखाना की ये रेसिपी नोट करें विधि
Sarita
19 Nov 2025 10:11 AM IST

x
Recipe: अगर आप सर्दियों में कुछ चटपटा खाना चाहते हैं और हेल्दी भी रहना चाहते हैं तो आपको मखाना की यह स्वाद और सेहत से भरपूर रेसिपी ज़रूर ट्राई करना चाहिए। मखाना की इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको सिर्फ मखाना, घी और मूंगफली की आवश्यकता होगी। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि यह हर किसी को इसका स्वाद पसंद आएगा। मखाना वजन तेजी से कम करता है क्योंकि यह इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर ज़्यादा। यह हाई प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो लम्बे समय तक आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। तो, चलिए जानते हैं झटपट कैसे बनाएं मखाने की ये शानदार रेसिपी?
मखाना चाट के लिए सामग्री
1 कप मखाना, आधा कप मूंगफली (बिना नमक वाली और भुनी हुई), 1 बड़ा चम्मच घी, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, मुट्ठी भर करी पत्ता
कैसे बनाएं मखाना चाट?
पहला स्टेप: मीडियम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें। पैन में मखाना डालें और उन्हें कुरकुरा होने तक भूनें। सुनहरा हो जाने पर मखाना को पैन से निकाल लें और एक तरफ रख दें। उसी पैन में मूंगफली डालें और उन्हें सुनहरा भूरा होने तक भूनें। मूंगफली को पैन से निकाल लें और एक तरफ रख दें।
दूसरा स्टेप: अब उसी पैन में आधा चम्मच घी डालें और उसमें जीरा, करी पत्ता डालकर एक मिनट तक भूनें। आँच कम करें और हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएं। अब भुने हुए मखाने और मूंगफली को वापस पैन में डालें।
तीसरा स्टेप: मखाने और मूंगफली में सभी मसाले मिल जाए इसलिए सभी सामग्रियों को आपस में मिलाएं। अब इनमें चाट मसाला छिड़कें और एक बार फिर मिलाएं। बचे हुए रेसिपी को कुरकुरा रखने के लिए एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
सर्दियों में मखाना खाने के फायदे:
सर्दियों में मखाना खाने के कई फायदे हैं, जिनमें हड्डियां मजबूत होना, पाचन दुरुस्त रहना, इम्यूनिटी बढ़ना और शरीर को गर्मी मिलना शामिल है। मखाने में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सर्दी-जुकाम से बचाव और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त, यह वजन घटाने, रक्त शर्करा नियंत्रण और तनाव कम करने में भी सहायक है।
Next Story





