लाइफ स्टाइल

Recipe: मखंडी हलवा से अपने मेहमानों का मुंह मीठा कराएं

Sarita
4 Aug 2025 12:50 PM IST
Recipe: मखंडी हलवा से अपने मेहमानों का मुंह मीठा कराएं
x
Recipe: इसका स्वाद सामान्य सूजी के हलवे से थोड़ा अलग और ख़ास होता है। इसे बनाने में थोड़ी ज्यादा मेहनत तो लगती है, लेकिन इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है। इस हलवे को खासतौर पर देसी घी, दूध और मोटे दाने वाली सूजी के साथ ढेर सारे मेवे डालकर बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों ही बढ़ जाते हैं। अक्सर माखंडी हलवा ख़ास अवसरों पर बनाया जाता है।
इसकी खुशबू और स्वाद दोनों इतने शानदार होते हैं कि इसे एक बार खाने के बाद लोग इसे बार-बार खाना पसंद करते हैं।
सामग्री:
देसी घी – आधा कप
चीनी – आधा कटोरी
मोटी सूजी – 1 कटोरी
केसर – 8-10 धागे
काजू – 10-12
बादाम – 10 -12
पिस्ता – 10-12
किशमिश – 8-10
फुल क्रीम दूध – 3 कप
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
बनाने की विधि:
मोटी सूजी को छान लें ताकि किसी तरह की गंदगी और मोटे कण निकल जाएं। भारी तले की कढ़ाई में देसी घी गरम करें। गरम घी में सूजी डालें और हल्की आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। सूजी को अच्छे से भूनें ताकि उसका कच्चापन खत्म हो जाए और रंग हल्का सुनहरा हो जाए। इसमें लगभग 10-12 मिनट लग सकते हैं।
एक पैन में दूध गर्म करें। उसमें चीनी डालकर अच्छे से घोलें। अगर आप केसर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे भी गर्म दूध में डाल दें। चीनी पूरी तरह से घुल जाए, तो गैस बंद कर दें। इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं।
अब भुनी हुई सूजी में धीरे-धीरे दूध और चीनी का मिश्रण डालकर मिलाएं। ऐसा करते समय ध्यान रखें क्योंकि सूजी दूध के साथ मिलते ही उबलने लगती है इस वजह से छींटे पड़ सकते हैं। धीरे-धीरे इसे चलाते हुए सारा दूध सूजी में डाल दें और गैस को मध्यम आंच पर ही रखें।दूध डालने के बाद हलवा तेज़ी से गाढ़ा होने लगेगा। इसलिए इसे लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें इस तरह हलवा नीचे से नहीं जलेगा।
लगभग 8 से 10
मिनट बाद जब हलवा कढ़ाई छोड़ने लगे और गाढ़ा हो जाए, तब उसमें कटे हुए बादाम, काजू, किशमिश और इलायची पाउडर डालें। कुछ मेवे सर्वे करते समय हलवे को सजाने के लिए बचा लें।
लीजिये तैयार है गरमागरम माखंडी हलवा , अगर आप हलवे को थाली में सेट कर के सर्व करना चाहती हैं, तो एक गहरी थाली में थोड़ा सा घी लगाकर उसे पूरी थाली में फैला लें। अब धीरे-धीरे हलवे को उस थाली में डालें और ठीक से पूरी थाली में फैला दें। ऊपर से कटा हुआ पिस्ता या केसर के धागों से गार्निश करें।
Next Story