लाइफ स्टाइल

Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाएं पैकेट चिप्स से बनी स्वादिष्ट भेल

Sarita
19 Jan 2025 10:15 AM IST
Recipe:  घर आए मेहमानों को खिलाएं पैकेट चिप्स से बनी स्वादिष्ट भेल
x
रेसिपी: घर में अचानक से मेहमान आ जाते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि गेस्ट के साथ टाइम स्पेंड करें या फिर किचन में खड़े होकर स्नैक्स बनाएं। इस दुविधा के लिए फटाफट मिनटों में पैकेट वाले चिप्स से मजेदार सी भेल चाय के साथ बनाकर खिलाई जा सकती है। बस सीख ले बनाने का तरीका।
एक प्याज
एक टमाटर
हरी मिर्च
नींबू का रस
खीरा
शिमला मिर्च
स्वीट कॉर्न
पैकेट वाले चटपटे चिप्स
चिप्स से भेल बनाने की रेसिपी
-सबसे पहले किसी बाउल में पैकेट के चिप्स, कुरकुरे जो भी आपके पास हो उसे निकाल लें।
-फिर प्याज और टमाटर को बिल्कुल बारीक छोटा-छोटा काट लें।
-साथ में हरी मिर्च भी काटकर चिप्स में मिला दें।
-अब ऊपर से नींबू का रस या अमचूर पाउडर डालें।
-साथ में चीज को घिसकर डाल दें।
-साथ में मिक्सचर वाली नमकीन या भुजिया डालकर मिक्स करें और गेस्ट को सर्व करें।
-टाइम हो तो इसमे बारीक कटी शिमला मिर्च, स्वीटकॉर्न को भी मिक्स करें। ये खाने में मजेदार लगता है।
Next Story