लाइफ स्टाइल

Recipe: सूजी-नारियल लड्डू

Sarita
1 Feb 2025 7:59 AM IST
Recipe:  सूजी-नारियल लड्डू
x
Recipe: अगर आपने अभी तक इस शानदार और स्वादिष्ट मिठाई को ट्राई नहीं किया है तो अब इसके लिए और इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी की मदद से इसे आसानी से बनाएं।
सामग्री (Ingredients)
1 टी-कप खोया
ढाई टेबल स्पून सूजी
आधा टी-कप नारियल
डेढ़ टेबल स्पून चीनी
2 टी स्पून देशी घी
आधा टी स्पून पिसी इलायची
थोड़े से बादाम
थोड़ा सा पिस्ता
थोड़ी सी किशमिश
- सूजी और नारियल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें सूजी को अच्छी तरह भून लें।
- अब इसमें खोया डालकर थोड़ी देर और भून लें।
- फिर इसमें बादाम, पिस्ता, किशमिश, इलायची पाउडर और चीनी मिलाकर कुछ देर तक पकाएं।
- जब यह पक जाए तो इसे आंच से हटा लें।
- इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाले और उसे अच्छी तरह मिला लें।
- अब इसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
- थोड़ा ठंडा हो जाने पर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। लीजिए तैयार है स्वादिष्ट लड्डू।
Next Story