- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: राजस्थान की...

x
Recipe: जब बात घर के बने खाने की हो तब तो उस स्वाद को कोई बीट ही नहीं कर सकता है. राजस्थानी खाने का कमाल का स्वाद न केवल पेट को फुल-फिल कर देता है, बल्कि आपका मन भी खुश हो जाता है. चलिए देख लेते हैं दाल-ढोकली कैसे बनाएं|
ढोकली बनाने के इनग्रेडिएंट्स:
एक बाउल गेहूं का आटा
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
हींग आधा छोटा चम्मच या तीन से चार चुटकी
अजवाइन 1 चम्मच, घी एक बड़ा चम्मच
10 से 12 पालक के पत्ते
जीरा एक चम्मच
थोड़ा सा नमक
दाल बनाने के लिए इनग्रेडिएंट्स:
एक कप मूंग दाल(धुली या छिलके वाली कोई भी ले सकते हैं), चना की दाल एक चौथाई कप. इसके अलावा ढोकली छौंक के लिए आपको चाहिए होगा एक चम्मच देसी घी, जीरा, हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस की हुई अदरक, (आधा इंच का टुकड़ा काफी रहेगा), हरा धनिया, महीन कटा प्याज और आधा नींबू. और नमक स्वाद के मुताबिक, चलिए देख लेते हैं दाल-ढोकली की रेसिपी|
सबसे पहले आटा को छान लें और इसमें बताए गए सारे मसाले के साथ पालक को महीन काटकर एड करें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए टाइट डो गूथ लें और घी भी एड करें ताकि ढोकली बनाते वक्त आटा हाथ में न चिपके. इसके बाद हाथों में थोड़ी चिकनाई लगाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर हथेलियों के बीच रखकर चपटा करके ढोकलियां तैयार कर लें|
दाल बनाने की करें तैयारी:
ढोकली की दाल तैयार करने के लिए मूंग और चना दाल को धोकर एक तरफ रख दें और एक कुकर में डेढ़ गुना पानी डाल दें. जब ये पानी उबल जाए तो इसमें दाल एड करके पकने दें. जब तक कि दाल बिल्कुल नरम न हो जाए. पानी इतना एड करना है कि दाल थिक रहे|
ढोकली पकाने का तरीका:
एक बढ़े भगोने में सरसों का तेल या घी गर्म करें. इसमें हींग और जीरा का तड़का लगाने के बाद सारे मसाले मिलाकर थोड़े सा पानी डालकर पेस्ट बना लें और इसे गर्म ऑयल में डालकर कुछ देर के लिए पकाएं. अब इसमें पानी डाल दें और उबाल आने पर इसमें ढोकली एड कर दें. जब ढोकली पककर तैयार हो जाएं तो तैयार की गई दाल को चमची या फिर रई की मदद से मैश कर लें और ढोकली वाली ग्रेवी में मिला दें. अब इसे 15 मिनट हल्की आंच पर पकने दें, जिससे गाढ़ापन आने लगेगा|
अब एक चम्मच देसी घी को छोटे से पैन या गोल आकार के गहरे चम्मच में गर्म करें. इसमें हरी मिर्च और अदरक के साथ ही हींग और कश्मीरी लाल मिर्च डालें. इस तड़का को तैयार की गई दाल-ढोकली में मिला दें. तैयार है आपकी टेस्टी दाल-ढोकली. इसमें कटा हुआ प्याज, हरा धनिया और नींबू का रस मिलाएं और गरमा-गरम सर्व करें. मानसून नें ये डिश कमाल की लगती है|
Tagsडिशदाल-ढोकलीDishDal-Dhokliजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





