- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: मेथी मटर मलाई...
लाइफ स्टाइल
Recipe: मेथी मटर मलाई की रेस्टोरेंट स्टाइल क्रीमी ग्रेवी बनाने की विधि
Sarita
17 Feb 2025 6:53 AM IST

x
Recipe: यह सब्जी न सिर्फ जल्दी बनकर तैयार हो जाती है बल्कि इसे बनाना बहुत आसान भी है। आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं मेथी मटर मलाई की क्रीमी सब्जी। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इसमें मसाले नहीं डालने हैं।
मेथी मटर मलाई बनाने की विधि-
सबसे पहले आप मेथी को धोकर तोड़ लें। अब आप एक पैन लें इसमें घी या तेल डालें। अब इसमें जीरा और सूखी मिर्च डाल दें। इसे तड़का लें। अब आपको प्याज को पीसकर इसमें डालना है। इसे अच्छी तरह से मिला लें। अब आधा कटोरी दही लेकर इसमें डाल दें। इसे चलाते रहें। अब आपको इसे पकने देना है। एक अलग पैन लेकर इसमें घी डालें और एक कटोरा मटर लेकर इसे अच्छी तरह रोस्ट करें। इसमें मेथी भी पलट दें। मेथी और मटर जब रोस्ट हो जाएं, तो इसे दही और प्याज वाले पैन में डाल दें। अब इसे अच्छी तरह पकने दें। काली मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार डाल दें। इसे पकाएं। अब दो चम्मच मलाई डाल दें। इसे पका लें। आप देखेंगे कि आपकी व्हाइट ग्रेवी तैयार हो चुकी है। अब आपको इसे गैस से उतार लेना है। इसमें हरा धनिया डालकर सर्व करें। आपको इसमें मसाले नहीं डालने हैं। आपकी क्रीमी ग्रेवी तभी तैयार होगी।
Tagsमेथीमटरमलाईक्रीमी ग्रेवीFenugreekpeascreamcreamy gravyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





