- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: पंजाबी स्टाइल...

x
Recipe: राजमा मसाला की ये ट्रेडिशनल पंजाबी रेसिपी आप रोटी और चावल दोनों के साथ बनाकर खा सकते हैं। पंजाबी रसोई का ये स्वाद एक बार चखने के बाद आपका पार्टनर इसे बार-बार खाने की फरमाइश करेगा। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी राजमा मसाला।
पंजाबी स्टाइल राजमा मसाला बनाने के लिए सामग्री
-1 कप-राजमा
-2 कप- टमाटर का गूदा
-1 बारीक कटा प्याज
-1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-1 छोटा चम्मच जीरा
-1 इंच लंबा दालचीनी का टुकड़ा
-5 लौंग
-1/4 छोटा चम्मच हल्दी
-1 काली इलायची
-1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
-1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
-1/2 छोटा चम्मच अमचूर
-1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
-1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
-2 बड़े चम्मच कटी हुई फ्रेश धनिया पत्ती
-1 तेजपत्ता
-घी आवश्यकतानुसार
-नमक स्वादानुसार
पंजाबी स्टाइल राजमा मसाला बनाने का तरीका
पंजाबी स्टाइल राजमा मसाला बनाने के लिए सबसे पहले राजमा को अच्छी तरह धोने के बाद रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब प्रेशर कुकर में भिगोई हुई राजमा के साथ 4 कप पानी डालकर उसमें तेजपत्ता, काली इलायची और स्वादानुसार नमक डालने के बाद कुकर का ढक्कन लगाकर 6 सीटी लगाएं। इसके बाद बारीक प्याज काटकर अलग रख लें। अब एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब घी गरम हो जाए तो उसमें जीरा, दालचीनी और लौंग डालकर भून लें। इसके बाद कड़ाही में बारीक कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें 2 कप टमाटर का पेस्ट डालकर करछी से चलाते हुए लगभग 10 मिनट तक पकने दें। आपको जब लगे कि टमाटर की प्यूरी गाढ़ी होकर घी छोड़ने लगी है तो उसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। जब मसालों की खुशबू आने लगे तो इसमें पकाया हुआ राजमा डालकर अच्छे से मिलाकर 10-15 मिनट तक पकने दें। आखिर में राजमा में कसूरी मेथी और धनिया पत्ती डालें। आपका टेस्टी पंजाबी राजमा मसाला बनकर तैयार है। आप इसे लंच में चावल, रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।
Tagsस्वादिष्टराजमामसालाDeliciousRajmaMasalaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





