लाइफ स्टाइल

Recipe: अब घर पर आसानी से बना सकते हैं होटल जैसी रुमाली रोटी

Sarita
24 Feb 2025 8:24 AM IST
Recipe: अब घर पर आसानी से बना सकते हैं होटल जैसी रुमाली रोटी
x
Recipe: अधिकतर लोग रुमाली रोटी घर के बाहर ही खाते हैं। इस रोटी का स्वाद पसंद आने के बावजूद, होटल जैसी रोटी न बना पाने के कारण हम घर पर इसका आनंद नहीं ले पाते हैं। अगर आप भी रुमाली रोटी खाना चाहते हैं और इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इस तरह आप घर पर ही होटल जैसी रूमाली रोटी का मजा ले सकते हैं। रुमाली रोटी गेहूं के आटे से बनाई जाती है लेकिन आप चाहें तो गेहूं के आटे के साथ मैदा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको रूमाली रोटी बनाना बताएंगे जो गेहूं के आटे और मैदे से तैयार की जाती है।
रुमाली रोटी बनाने की विधि:
सामग्री:
गेहूं का आटा – 2 कप
नमक – स्वाद अनुसार
चीनी – 1/2 छोटा चम्मच
दही – 2 टेबल स्पून
तेल – 1 ½ टेबल स्पून
पानी – आटे को गूंधने के लिए
बेकिंग सोडा – 1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा छानकर डालें।
अब आटे में नमक, चीनी, और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
फिर इसमें दही और तेल डालें और अच्छे से मिक्स करें।
अब पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें। आटा थोड़ा सख्त नहीं होना चाहिए।
आटे को गूंधने के बाद 10-15 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दें, ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए।
अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
लोई को बेलन से बेलकर बहुत पतला बेलें। रुमाली रोटी का आकार बड़ा होता है, इसलिए इसे बेलते वक्त बहुत ध्यान रखें।
तवा गर्म करें और फिर बेलन से बेल कर रोटी को तवे पर डालें।
तवा गरम होने पर रोटी को उलट-पलट कर पकाएं, जब तक रोटी के दोनों तरफ हल्का ब्राउन न हो जाए।
अब रोटी को तवे से निकाल कर सीधे आग की लपटों पर पलट कर पका लें, ताकि रोटी हल्की सी फूल जाए।
रोटी को तवे से निकाल कर घी लगाकर सर्व करें।
Next Story