लाइफ स्टाइल

Recipe :अब चावल के आटे से घर पर 10 मिनट में बनाएं सफेद रसगुल्ले

Sarita
11 Sept 2025 8:41 AM IST
Recipe :अब चावल के आटे से घर पर 10 मिनट में बनाएं सफेद रसगुल्ले
x
Recipe : हम लाए हैं एक बेहद आसान और यूनिक रेसिपी चावल के आटे से बने सफेद रसगुल्ले, जो कुकर में सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाते हैं। खास बात ये है कि इस रेसिपी में ना मावा की जरूरत है, ना पनीर या छेना की। घर पर मौजूद सिंपल चीजों से आप बना सकते हैं बाजार जैसे टेस्टी और सॉफ्ट रसगुल्ले।
सामग्री:
दूध – 1 कप
देसी घी – 1 बड़ा चम्मच
चीनी – 1/4 चम्मच (डो में)
चावल का आटा – 1 कप
चाशनी के लिए चीनी – 1 कप
पानी – 1.5 कप
बनाने की विधि:
1. चाशनी तैयार करें:
सबसे पहले एक कुकर में 1 कप चीनी और 1.5 कप पानी डालकर धीमी आंच पर उबालें। जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए, तब तक उबालते रहें। एक तार की चाशनी बनाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ घुली हुई चीनी पर्याप्त है।
2. डो तैयार करें:
एक पैन में 1 कप दूध गर्म करें। उसमें 1/4 चम्मच चीनी और 1 बड़ा चम्मच देसी घी डालें। अब इसमें धीरे-धीरे चावल का आटा मिलाएं और मिक्स करते हुए चलाते रहें जब तक एक साथ गूंथने लायक मिश्रण न बन जाए। गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें।
3. डो से बनाएं गोले:
मिश्रण के ठंडा होते ही इसे एक प्लेट में निकालें और अच्छी तरह मसलते हुए मुलायम डो तैयार करें। इसमें थोड़ा और घी मिलाकर चिकना कर लें। अब इस डो से छोटे-छोटे रसगुल्ले बना लें। ध्यान रखें, गोले में दरार न हो।
4. रसगुल्लों को पकाना:
अगर चाशनी ठंडी हो गई है तो दोबारा गर्म करें। गर्म चाशनी में एक-एक करके रसगुल्ले डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें। धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं। जैसे ही कुकर में एक सीटी आए, गैस बंद कर दें।
कुकर का प्रेशर निकलने के बाद रसगुल्ले बाहर निकालें और चाशनी में ही 15 मिनट तक रहने दें। ठंडे होने पर इन्हें फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Next Story