लाइफ स्टाइल

Recipe: अब अंडे में भी लीजिए KFC का मजा, घर पर ऐसे करें तैयार

Sarita
18 Feb 2025 11:20 AM IST
Recipe: अब अंडे में भी लीजिए KFC का मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
x
Recipe: अंडे खाना लगभग सभी को पसंद होता है, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हर रोज नाश्ते में अंडे चाहिए ही होते हैं। मगर कई बार उबालकर अंडे खाने का मन नहीं करता, अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं और कुछ नया और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो केएफसी स्टाइल ऑमलेट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
सामग्री
अंडे- 2
मैदा- 2 चम्मच
कॉर्न फ्लोर- 1 चम्मच
दूध- 2 चम्मच
बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
लहसुन का पेस्ट- आधा चम्मच
प्याज- आधी कटी हुई
काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
चाट मसाला- आधा चम्मच
ब्रेडक्रंब- 2 चम्मच
तेल-फ्राई करने के लिए
Step 1 :
एक बाउल में अंडे, दूध, नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च, लहसुन का पेस्ट, प्याज और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
Step 2 :
एक अलग बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, बेकिंग पाउडर और ब्रेडक्रंब मिलाएं।
Step 3 :
फिर तवे पर हल्का तेल लगाएं और अंडे का बैटर डालकर ऑमलेट बना लें।
Step 4 :
आखिर में ब्रेडक्रंब में अच्छी तरह लपेट लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
Step 5 :
इन कोटेड ऑमलेट टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।
Step 6 :
आखिर में गरमा-गरम क्रिस्पी केएफसी स्टाइल ऑमलेट को केचप, मेयोनीज या तीखी चटनी के साथ मजे से खाएं।
Next Story