- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: शरीर की इन...
लाइफ स्टाइल
Recipe: शरीर की इन समस्याओं से लड़ने में मदद करता है खरबूजा, इसकी आइसक्रीम भी रखेगी स्वाद का ख्याल
Sarita
31 May 2025 6:56 AM IST

x
Recipe: इसमें पाए जाने वाले तत्व से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर होती है। विटामिन सी रोगों और संक्रमण से लड़ने के लिए मजबूती देता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। आज हम आपको खरबूजे से आइसक्रीम बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। यह हेल्दी और टेस्टी दोनों होती है। इसे खाने वाला पूरी तरह से तृप्त हो जाता है।
सामग्री (Ingredients)
1 मीठा खरबूजा
1 लीटर दूध
1 कप फ्रेश क्रीम
3 कप चीनी
2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
3 बूंद वनीला एसेंस
- सबसे पहले खरबूजे को छील लें और उसके दाने अलग निकाल लें।
- अब खरबूजे को अच्छी तरह पीसकर ठंडा होने के लिए फ्रीज में रख दें।
- इसके बाद एक चौथाई कप दूध में कॉर्न फ्लोर डालकर मिला लें और बचे हुए दूध को पैन में धीमी आंच पर गरम करें।
- जब दूध अच्छी तरह गरम हो जाए उसमें में चीनी, वनीला एसेंस की बूंदें डालकर अच्छे से मिला लें।
- इस मिश्रण के अच्छी तरह मिलने के बाद इसे ढककर फ्रीजर में रखें।
- कुछ समय बाद इसे फ्रिज से निकालें और अच्छी तरह पीस लें।
- अब एक बड़े बर्तन में क्रीम और पिसा हुआ खरबूजा डालकर अच्छी तरह मिला लें, जब तक यह बिल्कुल पतला न हो जाए।
- अब इसे इसे फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें। इसके जमते ही तैयार है आपकी खरबूजा आइसक्रीम।
Tagsखरबूजाआइसक्रीमMuslimIce cream जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





