- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: गर्मियों में...

x
Recipe: शहतूत पोषण के मामले में जबरदस्त है और इसका सेवन शरीर को बड़े फायदे पहुंचाता है। इसका शरबत शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके साथ ही पेट की समस्याओं से भी राहत दिलाता है। शहतूत खाने में जितना टेस्टी लगता है, इसका शरबत भी उतना ही जायकेदार होता है। पौष्टिकता से भरपूर इस ड्रिंक को बनाना सरल है। गौरतलब है कि शहतूत में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करते हैं। इसमें पोटेशियम होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। शहतूत में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जो वजन घटाने में मददगार है।
सामग्री
250 ग्राम शहतूत
250 ग्राम चीनी
1 ग्लास पानी
1 नींबू
स्वादानुसार काला नमक
- शहतूत शरबत बनाने के लिए सबसे पहले शहतूत को धोकर साफ कर लें।
- इसके बाद एक पैन में पानी और चीनी डालकर उबाल लें।
- 5 मिनट में चाशनी तैयार हो जाएगी। चाशनी बनने के बाद इसमें शहतूत डालकर 5 मिनट तकउबालें।
- जब शहतूत अच्छी तरह से उबल जाएं तो गैस बंद कर दें और बर्तन को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- शहतूत की चाशनी जब ठंडी हो जाए तो इस मिश्रण को छन्नी की मदद से छान लें।
- इसमें नींबू का रस और काला नमक डालें। शहतूत का शरबत तैयार है।
- इसे कुछ वक्त तक फ्रिज में रखकर ठंडा करें, फिर सर्व करें।
Tagsगर्मियोंशहतूतजूसSummerMulberryJuiceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





