- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe :चटपटी चाट आलू...
लाइफ स्टाइल
Recipe :चटपटी चाट आलू बुरुला बनाना है आसान, अपनाएं ये टिप्स
Sarita
2 March 2025 9:31 AM IST

x
Recipe : अगर आप इस रेसिपी को घर पर बनाकर अपने ससुराल वालों को खुश करना चाहती हैं, तो यहां देखें इसे बनाने की आसान रेसिपी और टिप्स-
आलू बरूले बनाने की रेसिपी:
आलू – मध्यम आकार के उबले हुए
बेसन – 1/2 कप
नमक – स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टीस्पून
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
तेल – तलने के लिए
पानी – 1/4 कप (बेसन का घोल बनाने के लिए)
इसे भी पढ़ें-टेस्टी खाने का है मन तो मटर से तैयार करें जायकेदार कोफ्ते, यह रही आसान रेसिपी
बरूले बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े में कट करें। अगर आप छोटे आलू उबाल रही हैं, तो उन्हें काटने की जरूरत नहीं है।
इसके बाद आलू में नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हींग, कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं।
इसके बाद एक कटोरी में बेसन, नमक, और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न हो।
एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल का तापमान मध्यम रखें ताकि आलू को बेसन के घोल में डुबोकर अच्छे से तलें।
आलू के गोले यानी बरुले को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
बरूले को तेल से निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
इसके बाद लाल मिर्च, लहसुन और अदरक से तैयार लाल चटनी को इन बरूले के ऊपर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
अब आप इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व कर सकती हैं।
Tagsचटपटीचाटआलू बुरुलाSpicyChaatPotato burulaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





