- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: हरियाली तीज पर...
लाइफ स्टाइल
Recipe: हरियाली तीज पर अपनों को करें खुश, घर पर बनाएं स्वादिष्ट काजू कतली, जानें रेसिपी
Sarita
2 July 2025 12:36 PM IST

x
Recipe: हरियाली तीज सिर्फ व्रत और पूजा का त्योहार नहीं है, बल्कि रिश्तों में मिठास भरने का भी त्योहार है। इस दिन जहां महिलाएं सज-धज कर तीज माता की पूजा करती हैं, वहीं परिवार और अपनों के साथ त्योहार की खुशियां बांटना भी एक खास परंपरा है। कोई भी त्योहार मिठाई के बिना अधूरा लगता है और जब बात हरियाली तीज की हो तो काजू कतली जैसी शाही मिठाई का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। बाजार की मिठाइयों में भले ही चीनी और मिलावट की मात्रा खूब हो, लेकिन घर पर बनी काजू कतली न सिर्फ स्वाद में लजीज होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतर होती है। आइए इस तीज अपने हाथों से बनी मिठास से अपनों को खुश करें और जानें काजू कतली की बेहद आसान रेसिपी।
सामग्री:
काजू – 1 कप (150 ग्राम)
चीनी – ½ कप (100 ग्राम)
पानी – ¼ कप
इलायची पाउडर – ¼ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
घी – थोड़ा सा (स्मूदनेस के लिए)
काजू पाउडर तैयार करें:
सबसे पहले काजू को 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि ये सूखे रहें, फिर इन्हें मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. ध्यान रहे कि पाउडर करते समय मिक्सर ज्यादा न चलाएं, नहीं तो काजू तेल छोड़ने लगेगा.
चीनी की चाशनी बनाएं:
अब एक पैन में चीनी और पानी डालें और गैस पर मध्यम आंच पर पकाएं. जब तक एक तार की चाशनी न बन जाए, तब तक चलाते रहें.
चाशनी में काजू पाउडर मिलाएं और धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें. धीरे-धीरे यह मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा. इसमें इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं.
आटा जैसा गूंथना:
जब मिश्रण कढ़ाई से छूटने लगे और गाढ़ा हो जाए, तब इसे प्लेट पर निकालें. थोड़ा ठंडा होने के बाद हाथ में थोड़ा घी लगाकर इसे आटे की तरह गूंध लें.
बेलकर शेप दें:
अब एक चिकनी सतह पर बेलन की मदद से मिश्रण को बेल लें. बेलने के बाद चाकू से डायमंड शेप में काट लें. चाहें तो ऊपर से सिल्वर वर्क भी लगाएं.
काजू कतली बनाते वक्त जरूरी टिप्स
काजू पाउडर को हमेशा छान लें, जिससे कोई बड़े टुकड़े न रह जाएं
चाशनी अधिक न पकाएं, वरना कतली सख्त हो जाएगी
फ्रिज में स्टोर करें, 6 दिन तक ताज़ी बनी रहती है
Tagsहरियाली तीजस्वादिष्टकाजू कतलीHariyali TeejdeliciousKaju Katli जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





