लाइफ स्टाइल

Recipe :सिर्फ 2 मिनट में बनाएं बच्चों की फेवरेट क्रंची ‘चिली चीज़ ब्रेड टोस्ट

Sarita
11 Nov 2025 12:27 PM IST
Recipe :सिर्फ 2 मिनट में बनाएं बच्चों की फेवरेट क्रंची ‘चिली चीज़ ब्रेड टोस्ट
x
Recipe : अगर शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी, क्रंची और झटपट बनने वाला स्नैक चाहिए, तो ये रेसिपी आपके काम की है। आज हम लेकर आए हैं ब्रेड से बनी सुपर क्रंची और चीज़ी रेसिपी, जो स्वाद में पिज़्ज़ा और बर्गर दोनों को पीछे छोड़ देगी। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इस “चिली चीज़ ब्रेड टोस्ट” के दीवाने हो जाएंगे और सबसे खास बात ये कि इसे बनाने में लगते हैं सिर्फ 2 मिनट!
आवश्यक सामग्री:
मोज़रेला चीज़ – ½ कप
हरी मिर्च – 2 से 3 (बारीक कटी हुई)
चिली फ्लेक्स – ½ छोटा चम्मच
ओरेगैनो – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
गर्म दूध – 1 से 2 बड़े चम्मच
बटर – आवश्यकतानुसार
ब्रेड स्लाइस – 4
विधि:
स्टेप 1:
चार ब्रेड स्लाइस लें और उन पर हल्का-सा बटर लगा लें।
स्टेप 2:
अब मोज़रेला चीज़ को 1–2 बड़े चम्मच गर्म दूध में डालकर थोड़ा मैश करें ताकि यह क्रीमी और स्मूद बन जाए।
स्टेप 3:
इस तैयार चीज़ मिक्स को ब्रेड स्लाइस पर समान रूप से फैलाएं।
स्टेप 4:
ऊपर से डालें बारीक कटी हरी मिर्च, चिली फ्लेक्स, ओरेगैनो और थोड़ा सा नमक।
स्टेप 5:
एक नॉन-स्टिक पैन गर्म करें, उसमें थोड़ा बटर डालें और तैयार ब्रेड स्लाइस को रख दें। ढककर 2 मिनट तक मध्यम आंच पर सेंकें।
स्टेप 6:
जब चीज़ पिघल जाए और ब्रेड सुनहरी हो जाए, तब इसे उतार लें।
परोसने का सुझाव:
गरमागरम चिली चीज़ ब्रेड टोस्ट को टमाटर केचप या मेयो डिप के साथ सर्व करें। इसकी खुशबू और स्वाद देखकर बच्चे ही नहीं, बड़े भी बार-बार मांगेंगे!
स्पेशल टिप:
अगर आप इसे और भी हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो ब्राउन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल करें। साथ ही इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज या स्वीट कॉर्न मिलाकर दे सकते हैं पिज़्ज़ा जैसा ट्विस्ट।
तो अगली बार जब बच्चे कुछ “यम्मी” खाने की फरमाइश करें, तो पिज़्ज़ा-बर्गर के बजाय ट्राय करें यह 2-मिनट वाली ब्रेड रेसिपी स्वाद भी, हेल्थ भी और झटपट तैयार भी!
Next Story