लाइफ स्टाइल

Recipe : ऐसे बनाएं सफेद चने की चाट और स्टार्टर के तौर पर करें सर्व

Sarita
2 March 2025 9:14 AM IST
Recipe  : ऐसे बनाएं सफेद चने की चाट और स्टार्टर के तौर पर  करें सर्व
x
Recipe : अगर आप चटपटी मजेदार चाट खाना चाहते हैं तो सफेद चना की चाट बनाकर तैयार करें। सफेद चना से बनी चाट स्वाद में मजेदार लगती है और ये पौष्टिक भी होती है। इसे आप घर की पार्टी में स्टार्टर के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये फटाफट बनकर तैयार हो जाती है। अगर आप भी इस चाट का स्वाद चखना चाहते हैं तो यहां सीखिए इसे बनाने का तरीका-
सफेद चना चाट बनाने के लिए आपको चाहिए
2 कप से उबले हुए चने
2 मीडियम उबले आलू
2 छोटी प्याज
2 मीडियम टमाटर
5 से 6 हरी मिर्च
3 बड़े चम्मच ताजा अनार
3 बड़े चम्मच दही
मुट्ठीभर धनिया
5 बड़े चम्मच इमली की चटनी
3 बड़े चम्मच तीखी चटनी
1 नींबू का रस
स्वादानुसार नमक
1/4 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच चाट मसाला
कैसे बनाएं सफेद चना चाट:
सफेद चना चाट बनाने के लिए चने और आलू को अलग-अलग उबाल लें। फिर ठंडा होने दें और चने को छन्नी में डाल दें और आलू को छीलकर इसे टुकड़ों में काट लें। इसके अलावा प्याज और टमाटर को भी बारीक काट लें। अब चने जब ठंडे हो जाएं तो एक बाउल में चने के साथ आलू और 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला डालें, फिर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें कटे हुए प्याज, टमाटर और बारीक कटी मिर्च डालें। नींबू का रस भी मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर दें। अब एक चम्मच बचा हुआ चाट मसाला डालें और मिलाएं। अब एक ट्रे में इसे डालें और इसके ऊपर दही फैलाएं। फिर तीखी चटनी और इमली की चटनी डालें। अब गार्निश करने के लिए अनार, धनिया और बारीक सेव डालें। सफेद चना की मजेदार चाट तैयार है।
Next Story