- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- रेसिपी: महाशिवरात्रि...

x
रेसिपी:कुछ लोग ये व्रत निराजली रखते हैं तो कुछ फलाहार खाकर रहते हैं। फलाहार में घरवालों को कुछ आसान सा, फटाफट बनने वाला और नई चीज बनाकर खिलाना चाहती हैं तो बना लें पोटैटो बॉल्स। जिसे बनाने में ना ज्यादा समय लगेगा और ना ही ज्यादा मेहनत। तो बस नोट कर लें बिल्कुल आसान सी रेसिपी।
फलाहारी पोटैटो बॉल्स बनाने की सामग्री:
एक कप समा के चावल
तीन उबले आलू
हरी मिर्च
हरी धनिया बारीक कटी हुई
एक इंच अदरक का टुकड़ा
काली मिर्च कुटी हुई एक चम्मच
जीरा क्रश किया हुआ
मूंगफली का तेल या देसी घी
फलाहारी पोटैटो बॉल्स बनाने की रेसिपी
-सबसे पहले आलूओं को उबालकर रख लें। जिससे कि ये अच्छी तरह से ठंडे हो जाए और इनका पानी सूख जाए।
-समा के चावल को दो से तीन पानी से धोकर एक घंटे के लिए भिगो दें।
-फिर इन चावलों को कुकर में डालें और साथ ही दोगुनी मात्रा में पानी डालकर पकाने के लिए रख दें। दो से तीन सीटियों में चावल अच्छी तरह से पककर गल जाएंगे।
-इन चावलों को किसी प्लेट में फैलाकर ठंडा कर लें। अब उबले आलूओं को छीलकर मैश कर लें।
-साथ में चावलों को भी मिक्स कर लें। इन पर बारीक कटी हरी मिर्च डालें।
-साथ में बारीक कटी हरी धनिया के पत्ते, जीरा, कुटी काली मिर्च,अदरक के टुकड़े, सेंधा नमक स्वादानुसार डालकर मिक्स करें।
-हाथों में एक चम्मच मूंगफली का तेल लें और इन सारी चीजों को मिक्स करते हुए आटे की तरह गूंथ लें।
-छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और देसी घी या मूंगफली के तेल में तल लें।
-बस रेडी हैं फलाहारी पोटैटो बॉल्स, इसे चटपटी हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Tagsव्रतआलूबॉल्सfastpotatoballsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





