- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: गर्मी के मौसम...
लाइफ स्टाइल
Recipe: गर्मी के मौसम में दही से बनाएं ये बेहद स्वादिष्ट डिश
Sarita
4 April 2025 7:42 AM IST

x
Recipe: दही से बनाई जाने वाली इस डिश को खाने के बाद आप भी अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। सबसे अच्छी बात तो ये है कि दही तड़का बनाने के लिए आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।
पहला स्टेप- दही तड़का बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कप दही निकालना है और फिर इसे अच्छी तरह से फेंट लेना है।
दूसरा स्टेप- अब आपको हल्दी, लाल मिर्च, पिंक सॉल्ट और धनिया पाउडर को इस एक कप फेंटे हुए दही के साथ मिक्स कर लेना है।
तीसरा स्टेप- इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर इसे गर्म कर लीजिए। अब गर्मागर्म तेल में जीरा, राई, सौंफ और करी पत्ता डालकर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से भून लीजिए।
चौथा स्टेप- इसके बाद आपको लहसुन और हरी मिर्च को कद्दूकस कर लेना है। अब कद्दूकस किए हुए लहसुन और हरी मिर्च को इस तड़के में डाल दीजिए।
पांचवां स्टेप- तड़का लगाने के बाद आप इसमें दही के बैटर को एड कर अच्छी तरह से मिला लीजिए। इसके बाद थोड़ा सा पानी मिलाकर फिर से अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
छठा स्टेप- महज 10 मिनट तक इस मिक्सचर को कुक कीजिए और आपकी डिश सर्व करने के लिए तैयार है।
आप दही तड़के को रोटी या फिर चावल के साथ परोस सकते हैं। आप इस डिश को बार-बार बनाना पसंद करेंगे क्योंकि आपको इस डिश को बनाने के लिए न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा समय की बर्बादी होगी। लंच के लिए दही तड़के की रेसिपी एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।
Tagsगर्मीदहीस्वादिष्टडिशSummerCurdDeliciousDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





