लाइफ स्टाइल

Recipe: घर पर बनाएं ये आलू मसाला सैंडविच, नाश्ते में सबको पसंद आएगा

Sarita
27 Jun 2025 11:07 AM IST
Recipe: घर पर बनाएं ये आलू मसाला सैंडविच, नाश्ते में सबको पसंद आएगा
x

Recipe: आमतौर पर घरों में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों टाइम बनता है. इसके अलावा भी खाने के लिए कुछ न कुछ बनता रहता है. बावजूद इसके कई बार ब्रेकफास्ट को लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है कि इस समय ऐसा क्या बनाया जाए जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो. अगर आप भी इसे लेकर कंफ्यूज हैं और ब्रेकफास्ट में कुछ चटपटा और हेल्दी खाना चाहते हैं तो हम आपको आलू मसाला सैंडविच की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं. इसे आप ब्रेकफास्ट, इवनिंग स्नैक या फिर वैसे भी बना सकते हैं. यकीन मानिए ये आलू मसाला सैंडविच हर किसी को पसंद आ सकता है. तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में|

ये चीजें चाहिए:-

-हरी चटनी

-नमक

-टोमेटो केचप

-ब्रेड स्लाइस

-उबले हुए आलू

-चाट मसाला

-मसाला पाउडर

-उबले हुए मटर

-काली मिर्च

-लाल मिर्च पाउडर

-कटा हुआ प्याज।

ऐसे करें तैयार:-

-सबसे पहले एक बर्तन में उबले हुए आलू, उबले मटर, काली मिर्च पाउडर, कटा हुआ प्याज, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डाल लें।

-इसके बाद बर्तन में डाली हुई इन सब चीजों को अच्छे से मिला लें और एक मिश्रण तैयार कर लें।

-अब ब्रेड की एक स्लाइस पर पुदीने की चटनी और दूसरी स्लाइस पर केचप लगाकर इसे फैला लें।

-इसके बाद ब्रेड की एक स्लाइस पर आलू और अन्य चीजों का तैयार किया गया मिश्रण लगाएं।

-फिर दूसरी ब्रेड की स्लाइस ऊपर से रखकर इसे बंद कर दें। ध्यान रहे कि बंद करने के बाद ब्रेड को ऊपर से थोड़ा सा दबा दें।

-इसके बाद आप ब्रेड के दोनों तरफ मक्खन लगाकर इन्हें ग्रिल कर सकते हैं।

-ग्रिल करने के बाद आपके सैंडविच तैयार हैं, आपको इन्हें बीच में से तिकोने आकर में काट लेना है और इसके बाद इन्हें हरी और लाल चटनी के साथ परोस सकते हैं।

Next Story