लाइफ स्टाइल

Recipe: 10 मिनट में बनाएं ये स्वादिष्ट सब्जी, रोटी-पराठे के साथ खाएं

Sarita
9 Sept 2025 12:41 PM IST
Recipe: 10 मिनट में बनाएं ये स्वादिष्ट सब्जी, रोटी-पराठे के साथ खाएं
x
Recipe: अगर आप इनमें से किसी भी जगह नहीं रहते हैं, तो बिना सब्ज़ी वाली इस सब्ज़ी के बारे में जानकर आपको हैरानी और थोड़ी अजीब ज़रूर लगेगी।
हम जिस सब्ज़ी यानी करी की बात कर रहे हैं, वो है सेव की सब्ज़ी। अगर घर में सब्ज़ी नहीं बची है, तो बाज़ार से 10 रुपये के सेव खरीद लीजिए और उनसे स्वादिष्ट सब्ज़ी बना लीजिए। बस ध्यान रखें कि ये सेव पतले न हों। कोई भी नौसिखिया भी इसे झटपट बनाकर खा सकता है। आइए देखते हैं इसकी आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी।
सेव की सब्जी बनाने के लिए क्या चाहिए?
सबसे पहले आप एक कप सेव ले लें या फिर जितने आपके पास हो उससे काम चला सकते हैं. इसके अलावा सरसों के दाने, जूरा, कढ़ी पत्ता या फिर तेज पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, एक चम्मच अदर का पेस्ट जैसे बेसिक मसालों के साथ ही आपको सरसों का तेल और स्वाद के मुताबिक नमक चाहिए होगा. टमाटर हैं तो सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा.
ऐसे बनाएं ये सब्जी:
सबसे पहले कड़ाही में एक चम्मच तेल डालें. अगर आप स्वाद थोड़ा अलग चाहते हैं तो देसी घी में इसे बना सकते हैं. तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर भूनें, फिर सरसों के दाने चटखा लें. अब कढीपत्ता डाल दें. हरी मिर्च हो तो एक काटकर डाली जा सकती है और अदरक का पेस्ट एड करें. इन सारी चीजों को अच्छी तरह से भून लें. इसके बाद एक-एक करके सारे मसाले एड करें, घर में टमाटर है तो बारीक काटकर इसमें मिला दें. 2 टमाटर काफी हो जाएंगे. जब सारी चीजें पक जाएं और ग्रेवी तैयार हो जाए तो जरूरत के मुताबिक थोड़ा सा पानी एड करें और इसे पकने दें. जब मसाले से तेल अलग हो जाए तो सेव डालकर मिला दें. इस तरह से आपकी सेव की गरमागरम सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी.
इन चीजों के साथ परोस सकते हैं ये सब्जी:
सेव की सब्जी को आप रोटी-पराठे के साथ तो खा ही सकते हैं. इसके अलावा पाव के साथ परोस सकते हैं और चावलों के साथ भी इस सब्जी का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है. इस तरह से अगर आपके घर में सब्जी नहीं है या फिर आप अकेले हैं और कुछ झटपट बनाकर खाना है तो सेव सब्जी को ट्राई कर सकते हैं|
Next Story