- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: अंडे से बनाएं...
लाइफ स्टाइल
Recipe: अंडे से बनाएं ये टेस्टी चीजें, कुछ ही देर में हो जाएंगी तैयार
Sarita
24 May 2025 6:46 AM IST

x
Recipe: अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. इसके साथ ही इसमें फास्फोरस, फोलेट, सेलेनियम, विटामिन ए, बी5, बी6 और बी2 पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन बी6, कैल्शियम और जिंक भी अच्छी मात्रा में होते हैं|
कई तरह से अंडो को डाइट में शामिल किया जा सकता है. ज्यादातर लोग अंडे को उबालकर या आमलेट बनाकर खाना पसंद करते हैं. लेकिन आप इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं अंडे से बनाएं कुछ टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज जो आपकी सेहत भी सही रहेगी|
उबला अंडा:
उबालकर अंडा खाना सबसे हेल्दी ऑप्शन है. इसे नाश्ते में या स्नैक के रूप में खाया जा सकता है. इसमें एक्स्ट्रा तेल या मक्खन नहीं होता, इसलिए कैलोरी कम होती है. आप कुछ सब्जियों के साथ ब्रेड में सैंडविच लगाकर खा सकते हैं. उबले अंडे में प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और आपको लंबे समय तक पेट भरा रहता है|
अगर आपको चटपटा खाना पसंद है, तो आप अंडा बिरयानी भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो चावल को धो लें और 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. अब प्याज को फ्राई कर लें. अब उबले हुए अंडे लें और इसमें थोड़ा सा मसाला डालकर उसे मैरीनेट करें. इसके साथ धनिया की पत्तियों और हरी मिर्च को बारीक काट लें और लहसुन छील लें. अब गैस पर कुकर रखें इसमें घी डालकर गर्म करें और उसमें अंडा डालकर फ्राई करें|
अब उसी घी में 1प्याज डालें साथ ही तेज पत्ता, धनिया की पत्तिया और लहसुन डालकर रंग सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद सारे मसाले डाल कर स्लो फ्लेम में भूने और इसके बाद टमाटर काटकर डालें. अब इसमें बिरयानी और गर्म मसाला डालें. साथ ही पहले फ्राई किया हुआ प्याज डालें और सभी को भून लें. इसके बाद नमक डालकर मिक्स करें. अब चावट से पानी हटाकर उसे कुकर में डालें और उसमें पानी डालकर बंद करें. एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें. अब 10 से 15 मिनट बाद कुकर खोलें. अंडा बिरयानी तैयार है|
Tagsअंडेटेस्टी Eggstastyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





