लाइफ स्टाइल

Recipe : आम के रसगुल्ले के साथ दिन को यादगार बनाएं, अगर आपने कभी नहीं ट्राई किया तो अब देर न करें

Sarita
23 July 2025 7:00 AM IST
Recipe  : आम के रसगुल्ले के साथ दिन को यादगार बनाएं, अगर आपने कभी नहीं ट्राई किया तो अब देर न करें
x
Recipe : आज हम आपको बताने जा रहे हैं मैंगो रसगुल्ले की रेसिपी। जो भी इसे एक बार चख लेगा वो इस पर पूरी तरह से फिदा हो जाएगा और इस पर भरपूर प्यार लुटाएगा। आपने अभी तक छेना से बनने वाले रसगुल्लों का स्वाद तो कई बार चखा होगा, लेकिन इस डिश से शायद ही रूबरू हुए हों। खैर इस पर पछतावा करने की कोई जरूरत नहीं है और अब बाजार से आम की विदाई होने से पहले एक बार इसे ट्राई करके जरूर देखें। ये खाने में तो टेस्टी है ही साथ ही इसे बनाना भी बहुत ही आसान है।
सामग्री (Ingredients)
2 लीटर दूध
2 आम
1 कप चीनी
नींबू का रस
2 चम्मच बादाम
मक्के का आटा
पानी जरूरतानुसार
1 चम्मच इलायची पाउडर
विधि (Recipe)
- सबसे पहले आम को अच्छी तरह धोकर काट लें। इसके बाद उसका पल्प निकालकर अलग रख लें।
- अब एक पैन में दूध उबाल लें। दूध में जब उबाल आने लगे तो उसमें आम का पल्प डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- इसके बाद जब दूध गाढ़ा होने लगे तो उसमें नींबू का रस डालकर अच्छे से 5-7 मिनट और पकाएं ताकि दूध फट जाए।
- इसके बाद जब दूध फट जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख लें। अब एक बड़े बाउल पर सूती कपड़ा बिछाकर फटे हुए दूध को डालकर अच्छे से छान लें।
- इस कपड़े में फटे दूध को कसकर बांधकर कहीं लटका दें। ऐसा करने से दूध से पानी अलग हो जाएगा और छेना तैयार हो जाएगा।
- आधे घंटे के बाद इस कपड़े को कसकर दबाएं और बचा हुआ पानी भी निकाल लें। आपका छेना तैयार है।
- इसे एक बर्तन में निकालकर ऊपर से कॉर्न फ्लोर मिलाकर दोनों चीजों को कम से कम 10 मिनट तक अच्छे से मसलकर एक नरम आटा तैयार कर लें।
- अब इस मिश्रण से रसगुल्ला बनाकर देखें। अब एक पैन में 1 कप चीनी और 2 कप पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची कूटकर डालें। जब चाशनी की तार बनने लगें, तब इसमें रसगुल्ले डालकर ढककर पका लें।
- 5 मिनट बाद आप देखेंगे कि मैंगो रसगुल्ला बनकर तैयार हैं। इसे बादाम और नारियल पाउडर डालकर गार्निश करते हुए सर्व करें।
Next Story