लाइफ स्टाइल

Recipe:घर पर 5 मिनट में तैयार करें सुपर क्रंची पत्ता गोभी पकोड़ा

Sarita
21 Feb 2026 7:53 AM IST
Recipe:घर पर 5 मिनट में तैयार करें सुपर क्रंची पत्ता गोभी पकोड़ा
x
Recipe: यह एक बेहद क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक है, जिसे आप आसानी से कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं. जब आप इन पकोड़ों को घर पर बनाते हैं, तो हर कोई इसके क्रिस्पी स्वाद का दीवाना हो जाता है. खास बात यह है कि आप इन्हें एक बार बनाकर कुछ समय तक स्टोर भी कर सकते हैं, क्योंकि ये लंबे समय तक क्रिस्पी बने रहते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर क्रंची और टेस्टी पत्ता गोभी पकोड़ा बनाने की आसान रेसिपी|
पत्ता गोभी पकोड़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
2 कप बारीक कटी पत्ता गोभी
1 मीडियम साइज का प्याज, पतला स्लाइस में कटा हुआ
1 कप बेसन
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच अदरक, अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया कटा हुआ
फ्राई करने के लिए ऑयल
पत्ता गोभी पकोड़ा बनाने की रेसिपी:
पत्ता गोभी पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले पत्ता गोभी को अच्छी तरह धोकर पतला-पतला काट लें. बता दें पतली कटी गोभी पकोड़ों को ज्यादा क्रंची बनाती है.
इसके बाद एक बड़े बाउल में पत्ता गोभी, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें और फिर इसमें बेसन, चावल का आटा, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन मिलाएं.
इस बात का खास ख्याल रखें कि अलग से ज्यादा पानी न डालें क्योंकि पत्ता गोभी और प्याज से निकलने वाली नमी ही बैटर बनाने के लिए काफी होती है. अगर फिर भी जरूरत हो तो आप इसमें 1 से 2 चम्मच पानी डाल सकते हैं.
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. इस बात का खास ख्याल रखें कि तेल मीडियम आंच पर होना चाहिए, बहुत तेज आंच पकोड़ों को बाहर से जला सकती है.
अब तैयार मिश्रण को हाथ या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे हिस्सों में तेल में डालें और फिर पकोड़ों को धीमी से मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें.
लास्ट तले हुए पकोड़ों को टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल इनमें से हट जाए|
Next Story