- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: इस रेसिपी से...
लाइफ स्टाइल
Recipe: इस रेसिपी से घर पर मसालेदार रोस्ट चिकन बनाकर रेस्टोरेंट को फेल कर दीजिए
Sarita
12 July 2025 9:51 AM IST

x
Recipe: क्या आप जानते हैं कि इसे आप बहुत आसानी से घर पर भी बना सकते हैं? आइए सीखते हैं स्टेप बाय स्टेप रेसिपी|
सामग्री:
चिकन – 500 ग्राम (बड़े टुकड़ों में)
दही – 1/2 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच (रंग के लिए)
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच (तेज स्वाद के लिए)
हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच (मसलकर)
नमक – स्वादानुसार
सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया – गार्निश के लिए
हरी मिर्च – 2-3 (लंबी कटी हुई)
कोयला का टुकड़ा – 1 छोटा (धुएं के लिए, वैकल्पिक)
भुना चिकन बनाने की विधि:
1. एक बड़े बाउल में चिकन डालें। उसमें दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, नींबू का रस, सभी सूखे मसाले, नमक और सरसों का तेल डालें। अब इसे अच्छे से मिक्स करें और 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में ढककर रख दें। अगर रातभर रखें तो और भी स्वाददार बनेगा।
2. एक कढ़ाही या पैन में थोड़ा सरसों का तेल गरम करें। मेरिनेट किया हुआ चिकन डालें और धीमी आंच पर पकाएं। ढककर पकाएं ताकि चिकन अच्छे से गल जाए। बीच-बीच में चलाते रहें। जब चिकन गल जाए और पानी सूख जाए तो आंच तेज करें और अच्छे से भूनें।
3. अब इसमें बचे हुए मसाले (गरम मसाला, कसूरी मेथी) डालें और तेज आंच पर चलाते हुए तब तक भूनें जब तक चिकन पर मसाला अच्छे से लिपट न जाए और तेल न छोड़ दे।
4. अगर आप चाहते हैं असली रेस्टोरेंट जैसी खुशबू, तो एक छोटा कोयले का टुकड़ा जलाएं।
एक कटोरी में रखकर चिकन के बीच रखें, उस पर थोड़ा घी डालें और ढक्कन बंद कर दें। 2-3 मिनट के लिए धुआं अंदर ही रहने दें।
भुना चिकन को हरी मिर्च, नींबू के टुकड़े और हरे धनिए से सजाएं। इसे आप तंदूरी रोटी, नान, पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं।
Tagsमसालेदाररोस्टचिकनSpicyRoastChicken जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





