- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: घर पर बनाएं...

x
Recipe: किसी ख़ास दिन को और भी ख़ास बनाने के लिए अगर घर पर ही मिठाइयाँ बनाई जाएँ, तो उसका मज़ा ही कुछ और होता है। इस बार अपने भाई के लिए बाज़ार से मिठाई खरीदने की बजाय, आप अपने हाथों से एक बेहद लोकप्रिय बंगाली मिठाई मलाई चमचम बना सकती हैं।
मलाई चमचम बनाने में जितनी आसान है, स्वाद में भी उतनी ही लाजवाब है। आप इसे पहले से बनाकर फ्रिज में रख सकती हैं और त्योहार के दिन ठंडी-ठंडी परोस सकती हैं।
सामग्री :
चाशनी के लिए:
चीनी – 2 कप
पानी – 4 कप
इलायची – 4 (कुचली हुई)
छेना बॉल्स (चमचम) के लिए:
फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
नींबू का रस या सिरका – 2 टेबल स्पून (1/4 कप पानी में घोला हुआ)
मलाई भरने के लिए:
मावा (खोया) – 1/2 कप
पिसी हुई चीनी – 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
केसर – वैकल्पिक
बनाने की विधि:
1. दूध से छेना तैयार करें: दूध को उबालें. गैस बंद कर उसमें नींबू का रस या सिरका डालें और दूध को फाड़ लें. जब पानी अलग हो जाए, तब उसे मलमल के कपड़े से छानें. ठंडे पानी से धोकर नींबू की खटास निकालें और 30 मिनट लटका दें ताकि सारा पानी निकल जाए.
2. छेना गूंथें और बॉल्स बनाएं: छेना को हथेली से 7-8 मिनट तक मसलते रहें जब तक वह चिकना न हो जाए. फिर इसे 10-12 बराबर हिस्सों में बांटकर अंडाकार आकार दें.
3. चाशनी बनाएं और बॉल्स पकाएं: एक गहरे बर्तन में चीनी और पानी को उबालें. इलायची डालें. उबाल आने के बाद छेना बॉल्स डालें और ढककर 15-18 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. गैस बंद करके इन्हें 1-2 घंटे तक चाशनी में रहने दें.
4. मावा की स्टफिंग तैयार करें: मावा को हल्का सेंक लें. उसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और केसर मिलाएं. ठंडा करके छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें.
5. चमचम में स्टफिंग भरें: पके हुए चमचम को बीच से हल्का चीरें (पूरी तरह नहीं काटें). हर चमचम में मावा की स्टफिंग भरें. चाहें तो ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता या चांदी का वर्क लगाएं|
Tagsमिठाईमलाईचमचम SweetsMalaiChamcham जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





