- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: इस आसान विधि...
लाइफ स्टाइल
Recipe: इस आसान विधि से घर पर झटपट बनाएं बाजार जैसे मुलायम दही बड़े
Sarita
15 Feb 2025 12:27 PM IST

x
Recipe: दही बड़े स्वाद में बहुत अच्छे लगते हैं। कई लोग इसे बाजार में तो बड़े स्वाद से खाते हैं लेकिन घर पर बनाने की बारी आती है तो सोच में पड़ जाते हैं। उन्हें लगता है कि पता नहीं ये कैसे बनेंगे। अगर आप भी दही बड़े को घर पर किस तरह से बनाए, इस विचार में डूबे हैं तो हम आपकी ये परेशानी दूर किए देते हैं। हम आपको दही बड़े बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं। इस रेसिपी को अपनाकर आप बाजार से भी ज्यादा टेस्टी दही बड़े घर पर बना लेंगे।
दही बड़े बनाने के लिए जरूरी चीजें-
धुली मूंग की दाल
दही
सरसों का तेल
सबसे पहले धुली मूंग की दाल को करीब 4 से 5 घंटे पानी में भिगो दें। दाल जब अच्छे से भीग जाए तो सारा पानी उससे निकाल दें। अब इस दाल को मिक्सी में पीस लें। पीसते वक्त बहुत थोड़ा पानी डालें। ज्यादा पानी डालने से बड़े खराब हो जाएंगे। दाल को पीसने के बाद एक बर्तन में निकाल लें। अब इस दाल को हाथ से खूब फेटे। फेटने से ये दाल फूल जाती है। दाल अच्छे से फिटी है या नहीं ये जांचने के लिए एक कटोरी में थोड़ा पानी लें। अब पानी में दाल की एक बूंद डालें। अगर दाल ऊपर आ जाए तो मतलब दाल अच्छे से फिटी है और ऊपर न आए तो मतलब है कि उसे अभी और फेटना है।
दाल को फेटने के बाद सबसे पहले कढ़ाई में सरसों का तेल डालें। तेल के गर्म होते ही पिसी हुई दाल को लोई जैसा गोल-गोल कर दें। इसके बाद तेल में डालकर डीप फ्राई करें। इसी तरह से सभी बड़े को डीप फ्राई करें।
अब बड़े के लिए दही तैयार करें। इसके लिए एक बर्तन में दही लें। दही की मात्रा कितने बड़े बना रहे हैं उसी पर निर्भर करती है। यहां पर हमने 10 बड़े के लिए आधा किलो दही लिया है। दही में थोड़ा सा पानी डालें और अच्छे से मथें। दही को थोड़ा गाढ़ा ही रखें। अब बड़े को दही में डालें। ध्यान रहे कि बड़े को दही में तभी डालें जब वो पूरी तरह से ठंडे हो जाएं। अब दही में बड़े को एक से दो घंटे भीगने दें। आपके दही-बड़े एकदम तैयार हैं। इन्हें आप घर पर बनी चटनी के साथ डालकर खाएं|
Tagsझटपटमुलायमदही बड़ेQuicksoftdahi vadasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





