- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: घर पर हलवाई की...

x
Recipe: दही और खट्टी-मिट्ठी चटनी के साथ तैयार किया गया दही भल्ला, इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है। हलवाई स्टाइल इस रेसिपी को फॉलो करने से आपके दही भल्ले भी बाजार जैसे सॉफ्ट और टेस्टी बनेंगे।
सामग्री
-4 कप उड़द दाल
-2 1/2 छोटा चम्मच नमक
-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-2 छोटा चम्मच चिरौंजी
-1 छोटा चम्मच किशमिश
-1/2 छोटा चम्मच हींग
-1 छोटा चम्मच पानी
-1 कप दही
-1 छोटा चम्मच नमक
-जीरा पाउडर
-6 छोटा चम्मच इमली की चटनी
-6 छोटा चम्मच पुदीने की चटनी
-बूंदी
-अनार
दही भल्ला बनाने का तरीका
दही भल्ला बनाने के लिए सबसे पहले धुली उड़द दाल को लगभग 7-8 घंटे पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद दाल का पानी अलग करके दाल को पीस लें। अब इस दाल में नमक, लाल मिर्च पाउडर, चिरौंजी, किशमिश और हींग डालकर हाथ की मदद से अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद दाल के इस मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर उन्हें गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब इन भल्लों को कुछ देर पानी में डालकर रखें। इसके बाद एक बाउल में दही डालकर उसे अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद दही में नमक और काला नमक डालकर दोबारा अच्छी तरह सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद पहले से तैयार किए हुए भल्लों को पानी से निकालकर निचोड़ने के बाद एक प्लेट में डाल दें। अब इन भल्लों पर दही, काला नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च, इमली और पुदीने की चटनी डालें। इसके बाद तैयार भल्लों को बूंदी और अनार डालकर गार्निश करें।
Tagsहलवाईमुलायमदही भल्लेConfectionerSoftDahi Bhalleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





