लाइफ स्टाइल

Recipe: नाश्ते में बनाएं साबूदाना इडली, बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगी पसंद

Sarita
23 Jun 2025 10:42 AM IST
Recipe: नाश्ते में बनाएं साबूदाना इडली, बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगी पसंद
x
Recipe: यह इडली बहुत पौष्टिक भी होती है. अगर आप सूजी और चावल की इडली से बोर हो गए हैं तो आसानी से घर पर साबूदाने की इडली बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं साबूदाने की इडली बनाने के आसान तरीके (Sabudana Idli Easy Recipe) और इसे बनाने के लिए लगने वाली सामग्री -
साबूदाने की इडली बनाने के लिए चाहिए यह चीजें-
साबूदाना-100 ग्राम
बेकिंग सोडा- एक चुटकी
ईनो-1 चम्मच
तेल-2 चम्मच
दही-आधा कप
नमक-स्वादानुसार
साबूदाने की इडली बनाने की विधि-
1. साबूदाने की इडली बनाने के लिए आप सबसे पहले साबूदाने को रातभर भिगोकर रख दें.
2. ध्यान रखें कि साबूदाने को दही में भिगोकर रखें.
3. 2 कप साबूदाने में 2 कप दही मिलाकर भिगोकर रखें.
4. इसके बाद सुबह साबूदाने के दही के साथ पीस लें.
5. इसके बाद इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर इनो डालें.
6. इसके साथ ही इसमें बेकिंग सोडा और नमक मिक्स करें.
7. इसके बाद इसे इडली बनाने वाले स्टैंड में डालकर स्टीम कर दें.
8. आपका इडली तैयार हो जाएगी.
9. इसे चटनी या सांभर के साथ सर्व करें|
Next Story