- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe : घर पर बनाएं...
लाइफ स्टाइल
Recipe : घर पर बनाएं राजस्थान की मशहूर कचरी चटनी, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
Sarita
22 May 2025 6:45 AM IST

x
Recipe : आप लोगों को पुदीना, धनिया, लहसुन और कई तरह की चटनियों के बारे में सुना होगा. लेकिन आपने कचरी की चटनी के बारे में सुना है. यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है. राजस्थान में कचरी की चटनी बहुत ही प्रसिद्ध है. अगर आपको चटपटा खाना पसंद है, तो यह चटनी बना सकते हैं. इसे बनाना भी बहुत आसान है. आइए जानते हैं इसे बनाने के आसान तरीका|
कचरी की चटनी बनाने के लिए सामग्री:
इस चटनी को बनाने के लिए आपको चाहिए होगा 2 कप सूखे कचरे, 6 लाल साबुत मिर्च, 6 लहसुन की कलियां, 1 चम्मच जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच पुदीना पाउडर, 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर और 2 चम्मच तेल. इन सभी सामग्री का उपयोग आप अपने मुताबिक भी कर सकते हैं|
चटनी बनाने की विधि:
इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले तो सूखे कचरे को छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद लहसुन की कलियों को भी छील लें. इसके बाद एक मिक्सर जार में कचरे के टुकड़े, साबुत लाल मिर्च और लहसुन की कलियों को डालें. अब इसे बारीक पीस लें. इसके बाद इसमें जीरा और पुदीना पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स कर पीस लें. अब इन्हें एक बर्तन में निकाल लें. इसमें तेल, नमक और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. लीजिए बनकर तैयार है कचरी की चटनी. दही में मिलाकर भी इस चटनी का सेवन किया जा सकता है या फिर तेल में तड़का लगाकर भी खाया जा सकता है. आप इसे अपना खाने के साथ काएं. ज्वार की रोटी, बाजरे की रोटी या पराठे के साथ इसे खाना बहुत सही रहेगा. इसे खाने के स्वाद को दोगुना करने में मदद मिलेगी|
कचरी की चटनी बनाने की विधि:
कचरी की चटनी को कई तरह से बनाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए कचरी को छीलकर टेस्ट करें, की ये कड़वी न हो. अब कचरी के टुकड़े, लहसुन, नमक और साबुत लाल मिर्च को पीस लें. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें और इसे चटनी पर डालें. बनकर तैयार है कचरी की चटनी|
Tagsकचरी चटनीस्वाददोगुनाKachri chutneytastedouble जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





