- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe :बिना प्याज,...
लाइफ स्टाइल
Recipe :बिना प्याज, लहसुन और टमाटर के ऐसे बनाएं आलू की सब्जी
Sarita
26 March 2025 12:29 PM IST

x
Recipe : हम आपके लिए आलू की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसमें प्याज और लहसुन के साथ ही टमाटर का इस्तेमाल भी नहीं होगा।
आलू की सब्जी बनाने के लिए सामग्री :
आलू की सब्जी बनाने के लिए आपको चार आलू उबले और कटे हुए, देसी घी दो से तीन चम्मच, 2 चम्मच बेसन, 2 सुखी लाल मिर्च, एक अदरक का टुकड़ा बारीक कटा हुआ, स्वादानुसार, हरी मिर्ची दो बारीक कटी हुई, हींग एक चुटकी, 1 चम्मच मेथी, 1 चम्मच धनिया के बीज कुटे हुए, 1 चम्मच सौंफ कुटी हुई, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, हल्दी आधा चम्मच चाहिए होगी।
आलू की सब्जी की रेसिपी :
सबसे पहले गैस पर एक बड़ी कड़ाही रहें और इसमें घी डालें।
घी गर्म होने पर इसमें हींग, 1 चम्मच धनिया के बीज कुटे हुए, 1 चम्मच सौंफ कुटी हुई डालें।
अब इसमें 2 सुखी लाल मिर्च, एक अदरक का टुकड़ा बारीक कटा हुआ डालकर चलाएं।
इसके बाद इसमें बेसन डालें और आधा मिनट के लिए चलाते हुए भूनें।
आखिर में इसमें हरी मिर्ची दो बारीक कटी हुई, हींग एक चुटकी, 1 चम्मच मेथी, हल्दी और लाल मिर्च डालें।
सब मसालों के भुनने के बाद इसमें उबला हुआ आलू डालें और अच्छे से चलाएं।
अब इसमें 2 कप पानी और नमक डालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
10 मिनट के बाद गर्मागर्म सब्जी पूड़ी के साथ सर्व करें।
Tagsटमाटरआलू सब्जीTomatopotato curryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





